{"_id":"5d9098f98ebc3e01314993d6","slug":"married-woman-murdered-for-dowry-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दहेज में कार नहीं मिलने पर विवाहिता की हत्या, पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज में कार नहीं मिलने पर विवाहिता की हत्या, पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Sun, 29 Sep 2019 07:42 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 29 Sep 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
मृतका वैशाली शर्मा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के कस्बा खैरगढ़ निवासी विवाहिता की हत्या दहेज में कार नहीं मिलने के कारण की गई थी। यह आरोप लगाते हुए मृतका के पिता ने रविवार को थाना खैरगढ़ में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने आरोपी पति, सास, ससुर एवं ननद के खिलाफ दहेज की खातिर हत्या करने का अभियोग दर्ज कर लिया है।
थाना नगला खंगर के नगला गुलाल स्थित संत ज्ञानानंद स्कूल में प्रधानाचार्य भुवनचंद्र उप्रैती मूलरूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा थाना दनियां के गांव खेती के निवासी हैं। उन्होंने अपनी बेटी वैशाली शर्मा की शादी 18 माह पूर्व थाना और कस्बा खैरगढ़ निवासी मुन्नालाल शर्मा के पुत्र पवन शर्मा के साथ की थी।
आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजनों द्वारा चार पहिया गाड़ी की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर वैशाली का उत्पीड़न किया जाने लगा। मायका पक्ष का आरोप है कि ससुरालीजनों ने शनिवार को वैशाली के साथ मारपीट करने के बाद उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बेटे को जन्म देने के 10 दिन बाद मां ने किया आत्मदाह, सामने आई चौंकाने वाली वजह

फंदे से लटका मिला था शव
पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति पवन शर्मा, ससुर मुन्नालाल शर्मा, सास बीना देवी, ननद राखी शर्मा के खिलाफ दहेज के कारण हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ शिकोहाबाद अजय सिंह चौहान ने देर रात जिला अस्पताल में जाकर मृतका वैशाली शर्मा के पिता से बातचीत की।
बता दें कि विवाहिता वैशाली शर्मा (24) का शव शनिवार शाम को संदिग्ध परस्थिति में फांसी के फंदे पर झूलता मिला था। ससुरालीजन उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे। इसी दौरान मायका पक्ष के लोग यहां आ गए। सूचना पर थाना खैरगढ़ पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।