फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman missing for 16 days accuses her policeman husband of murder

UP: फोन पर रोती थी बेटी...ससुराल पहुंची मां, गायब मिली विवाहिता; परिजन जता रहे ये आशंका

Thu, 16 Jan 2025 08:16 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 16 Jan 2025 08:16 PM IST
सार

आए दिन पति शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करता था। ससुरालीजन पति को रोकने की बजाय उसका साथ देते थे। 31 दिसंबर को पूनम ने फोन करके उन्हें बताया कि 10 लाख रुपये के लिए पति और अन्य ससुरालीजन मारपीट कर रहे हैं।

विज्ञापन
Married woman missing for 16 days accuses her policeman husband of murder
एसएसपी कार्यालय पहुंचे परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

16 दिन से एक मां अपनी विवाहित बेटी की तलाश में दर-दर भटक रही है। मां ने हाईवे थाने में एटा में सिपाही के पद पर तैनात दामाद पर बेटी को गायब करने का आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बृहस्पतिवार को मथुरा में एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय से मुलाकात कर बेटी को खोजने की गुहार की है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

छह साल पहले की शादी
आगरा के थाना अछनेरा स्थित कमला कॉलोनी निवासी शांति देवी ने बताया कि छह साल पहले बेटी पूनम की शादी हाईवे थाना क्षेत्र की मायापुरम कॉलोनी निवासी चंद्रपाल के साथ की थी। उनका दामाद चंद्रपाल पुलिस में सिपाही है और वर्तमान में एटा जिले में तैनात है। शादी में उन्होंने 28 लाख रुपये खर्च किए। कार के साथ अन्य घरेलू सामान भी दिया, लेकिन ससुरालीजन संतुष्ट नहीं हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आए दिन करता था मारपीट
आए दिन पति शराब पीकर उनकी बेटी के साथ मारपीट करने लगा। ससुरालीजन पति को रोकने की बजाय उसका साथ देते। 22 नवंबर 2024 को उनकी बेटी ने एक पुत्र को जन्म दिया। इसके बाद भी 10 लाख रुपये की मांग की गई। 31 दिसंबर को पूनम ने फोन करके उन्हें बताया कि 10 लाख रुपये के लिए पति और अन्य ससुरालीजन मारपीट कर रहे हैं।

 
विज्ञापन

ससुराल में नहीं मिली बेटी
वह एक जनवरी को बेटी की ससुराल पहुंचीं, लेकिन यहां उनकी बेटी नहीं मिली। जबकि बेटी का पुत्र ससुराल में मिला। ससुरालियों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उन्होंने हाईवे थाने में 10 जनवरी को पति चंद्रपाल, ससुर नवल सिंह, सास महेंद्र देवी, देवर भोला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि उनका दामाद पुलिस में है इसलिए पुलिस सहयोग नहीं कर रही है। उन्हें आशंका है कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी के मकान और आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं। जल्द ही विवाहिता को खोज लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed