फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman dies under suspicious circumstances maternal side alleges murder in agra crime news

Agra News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Thu, 01 Sep 2022 08:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 01 Sep 2022 08:23 PM IST
सार

वर्ष 2015 में महिला का विवाह हुआ था। मायका पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances maternal side alleges murder in agra crime news
demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा में थाना सदर के महादेव नगर में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। परिजन ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि महिला की चूल्हे पर चाय बनाते समय गिरकर जलने से मौत की बात कही गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन


गांव बालूखेड़ा, थाना अकबराबाद, अलीगढ़ निवासी सुरेंद्र गिरि ने बेटी कुमकुम उर्फ भाग्यश्री (28) की शादी दस फरवरी 2015 को महादेव नगर निवासी मनोज गोस्वामी से की थी। मनोज एक फैक्टरी में काम करता है। उनकी छह और तीन साल की दो बेटियां हैं।
विज्ञापन


सीओ सदर अर्चना सिंह के मुताबिक, कुमुकुम के भाई अखिलेश ने बताया कि 30 अगस्त को ससुरालियों ने उन्हें फोन किया। कहा कि कुमकुम सुबह चार बजे घर में चाय बना रही थी। वह चूल्हे पर गिर गई। इससे वह जल गई है। इस पर परिवार के लोग पहुंच गए। मगर, उन्हें पता चला कि कुमुकुम की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज की मांग का आरोप

सीओ सदर ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। कुमकुम का मुंह और गर्दन एक तरफ से जले हैं। बाकी शरीर पर चोट और जलने के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। परिजन ने साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है। पिता का कहना था कि ससुराली एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। अप्रैल 2018 में मारपीट की थी। तब पुलिस से शिकायत की थी। मगर, ससुरालियों ने समझौता कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed