फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, accused of murder

Agra News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या का आरोप

Fri, 27 Sep 2024 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 27 Sep 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, accused of murder
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन

कुसमरा। चौकी क्षेत्र के गांव नगला तारा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

नगला तारा गांव निवासी सुखवीर सिंह की शादी 9 वर्ष पूर्व निधि (32) के साथ हुई थी। शुक्रवार को निधि की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर मायके के लोग गांव पहुंच गए। मृतका के भाई अतुल ने ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस को सूचना पर पहुंचे किशनी थाना प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी व चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिरोही ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। मृतका के भाई ने बताया की बहनोई आए दिन बहन को मारता पीटता था। बहन के दो पुत्र ईशान 5 वर्ष, सम्मिक 3 वर्ष बेटी शानवी 1 वर्ष है। निधि की असमय मृत्यु के बाद परिजन का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed