{"_id":"623f78804448a1428746c222","slug":"married-woman-dies-in-suspicious-circumstances-five-including-husband-sued-for-dowry-murder-agra-news-agr528219610","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति समेत पांच पर दहेज हत्या का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति समेत पांच पर दहेज हत्या का मुकदमा
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी (आगरा)। क्षेत्र के ग्राम इमलाबदा की विवाहिता रश्मि (24) की शुक्रवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव घर में ही फंदे से लटकता मिला। मृतका के पिता ने पति समेत ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
राजस्थान के थाना रूपवास के ग्राम मिलसुमा निवासी गोलो ननिगा ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री रश्मि की शादी एक वर्ष पूर्व इमलाबदा गांव निवासी सुनील के साथ की गई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग बाइक की मांग करने लगे थे। इसके लिए रश्मि को प्रताड़ित करते थे। शुक्रवार की शाम पति सुनील, ससुर मुन्ना, बुआ मीना, फूफा सुगर सिंह आदि ने मिलकर रश्मि की बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद फंदे से लटका दिया। पड़ोसी की सूचना पर मायकेवाले ससुराल बेटी की पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी।
थानाध्यक्ष सीकरी भीम सिंह जावला ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है।