फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman dies after seven years of marriage dead body found hanging Parents created ruckus

Mathura: शादी के सात साल बाद विवाहिता की मौत, फंदे पर लटकी मिली लाश; मायके वालों ने किया हंगामा

Thu, 20 Jun 2024 05:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 20 Jun 2024 05:05 PM IST
सार

मथुरा के मांट में एक विवाहिता की शादी के सात साल बाद संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसकी लाश दुपट्टे के फंदे से लटकी मिली। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर हंगामा किया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

 

विज्ञापन
Married woman dies after seven years of marriage dead body found hanging Parents created ruckus
मृतका का फाइल फोटो और थाने पर हंगामा करते घरवाले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना मांट के गांव नगला कालौंदा में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना मांट पहुंचे मायके वालों ने हंगामा किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 

थाना मांट के गांव नगला कालौंदा में संदिग्ध परिस्थितियों में 30 वर्षीय गायत्री पत्नी पिंकू ने घर में कमरे में दुपट्टे का फंदा लगाकर लटक गई। ससुराल वालों ने जब विवाहिता का दुपट्टे से लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। तत्काल ही उसे उपचार के लिए सीएचसी मांट ले गए।  यहां पर चिकित्सत ने महिला को मृत घोषित कर दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

बहन की मौत हो जाने की सूचना मिलते भाई शैलेश ने पुलिस को सूचना दी और कहा की उसकी बहन की हत्या कर दी। इसके बाद मायके वाले थाने पर पहुंच गए। हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। मृतका के भाई मनोज ने बताया उसकी बहन की शादी सात वर्ष पहले हुई थी। ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर बहन के साथ मारपीट करते थे। मनोज ने बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। 

 
विज्ञापन

घटना के बाद क्षेत्राधिकारी आंचल चौहान मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से दुपट्टा भी बरामद किया गया है। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक रजित वर्मा ने बताया के मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed