फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman dies after five months of marriage in Agra

आगरा में विवाहिता की मौत: फंदे से लटका मिला शव, दहेज हत्या का आरोप, पांच माह पहले हुई थी शादी

Tue, 04 Oct 2022 06:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 04 Oct 2022 06:26 PM IST
सार

आगरा के मलपुरा क्षेत्र में एक विवाहिता का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। मायका पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Married woman dies after five months of marriage in Agra
राधा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र में ग्वालियर हाईवे स्थित जेके एनक्लेव कॉलोनी में सोमवार को संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला की मौत हो गई। उसका शव फंदे से लटका मिला। मायका पक्ष के लोगों ने मृतका के ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना सैंया क्षेत्र के सौंरा निवासी भीकम सिंह ने अपनी पुत्री 20 वर्षीय राधा का विवाह नौ मई 2022 को झांसी निवासी वर्तमान में थाना मलपुरा क्षेत्र के गढ़ी हरलाल रोड पर स्थित जेके एनक्लेव कॉलोनी के रहने वाले अलखराम के बेटे सौरव के साथ की थी। 

विज्ञापन

दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित

भीकम सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बेटी की शादी में काफी दहेज दिया था। चार लाख रुपये के साथ-साथ सोने और चांदी के आभूषण और गृहस्थी का पूरा सामान दिया था। इसके बावजूद सौरव के परिजन उनकी बेटी राधा को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। मारपीट करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला था शव 

मृतका के पिता ने बताया कि इस मामले में एक बार समाज के लोगों की पंचायत भी हुई। जिसमें उन्हें काफी समझाया गया, लेकिन बेटी का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। सोमवार की शाम उन्हें पड़ोसियों से सूचना मिली कि राधा की मौत हो गई है। पिता भीकम सिंह ने आरोप लगाया कि हत्या कर बेटी का शव फंदे से लटकाया गया। 

धोखाधड़ी: भाजयुमो नेता दिव्या चौहान समेत पांच आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दी दबिश, यह है पूरा मामला

पीड़ित पिता ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर थाना मलपुरा की पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना मलपुरा प्रभारी तेजवीर सिंह का कहना है कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed