{"_id":"64c159b9e811051e630841f5","slug":"married-woman-died-in-suspicious-circumstances-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-1726-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत
Wed, 26 Jul 2023 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
कुरावली। गांव कोंकदा निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया। मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।
थाना करहल क्षेत्र के गांव उरथान निवासी धनीराम यादव ने पुत्री रेखा उर्फ पूजा (21) की शादी 18 मई 2022 को थाना क्षेत्र के गांव कोंकदा निवासी गौरव के साथ की थी। बुधवार की सुबह मायके पक्ष के लोगों को सूचना मिली कि रेखा की मौत हो गई है। मायके पक्ष के लोग जब पुत्री की ससुराल पहुंचे तो देखा कि शव फंदे पर लटका हुआ था। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर आ गई। मृतका के परिजन ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद ही अतिरिक्त दहेज में कार की मांग को लेकर ससुरालीजन पुत्री को प्रताड़ित कर रहे थे। धनीराम ने ससुरालीजन को एक लाख रुपये भी दिए थे। घर से सभी ससुरालीजन गायब थे। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति गौरव, ससुर हरिप्रकाश, सास गुड्डी देवी, ननद शिल्पी और नेहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।