{"_id":"6587d5d68abf4c62570ec013","slug":"married-woman-commits-suicide-by-hanging-herself-in-agra-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बाहरवाली से था पति का चक्कर, पत्नी को पता चला तो उठाया खौफनाक कदम; इस हाल में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बाहरवाली से था पति का चक्कर, पत्नी को पता चला तो उठाया खौफनाक कदम; इस हाल में मिली लाश
Sun, 24 Dec 2023 12:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 24 Dec 2023 12:29 PM IST
सार
आगरा में पति का बाहरवाली के साथ चक्कर चल रहा था। पत्नी को पता चला तो विरोध किया। सुधार न होने पर खौफनाक कदम उठाया। इस हाल में लाश मिली।
विज्ञापन
प्रिया की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में बीती रात विवाहिता ने फंदे से लटककर जीवन लीला समाप्त कर ली। पति की हरकतों से तंग आकर विवाहिता ने यह कदम उठाया। खबर पाकर पहुंचे परिजनों ने ससुरालीजन पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना न्यू आगरा थाना क्षेत्र के खंदारी के रूप नगर की है।
विज्ञापन
मूल रूप से इटावा के भरथना थाना क्षेत्र के मडेला गांव निवासी ज्ञान सिंह किसान हैं। उन्होंने अपनी बेटी प्रिया (25) की शादी 28 फरवरी 2020 को खंदारी के रूप नगर निवासी अरुण बघेल के साथ की थी। वह टैक्सी चालक है। ज्ञान सिंह ने बताया कि शनिवार को प्रिया ने रात आठ बजे अपनी मां प्रमिला देवी से फोन पर बात की। तब तक सब ठीक था। रात करीब 11 बजे प्रिया के पति ने उसके फंदे पर लटककर जान देने के बारे में बताया।
विज्ञापन
वह परिजन के साथ मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने प्रिया को संदिग्ध अवस्था में मृत पाया। बताया कि शादी के एक साल के बाद बेटी प्रिया को उसके पति के अवैध संबंधों के बारे पता चला। विरोध किया तो पति पीटता था। 2022 में सुसरालवालों के उत्पीड़न से परेशान होकर वह मायके चली आई। करीब छह महीने मायके रहने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हुआ। इसके बाद भी पति की आदतों में सुधार नहीं आया। पति की हरकतों से तंग आकर बेटी ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन