{"_id":"61093027a7a27b14a470e3f2","slug":"married-woman-commited-suicide-family-blame-murder-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: फांसी लगाकर विवाहिता ने की आत्महत्या, मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: फांसी लगाकर विवाहिता ने की आत्महत्या, मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
Wed, 04 Aug 2021 12:12 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:12 AM IST
सार
थाना जसवंत नगर इटावा के गांव तुलारामपुर निवासी मुकेश चंद्र ने अपनी पुत्री साधना (25) की शादी थाना जसराना के गांव पचवा निवासी राम प्रसाद के पुत्र धर्मेंद्र के साथ 18 माह पूर्व की थी। मंगलवार सुबह उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद में थाना जसराना क्षेत्र के गांव पचवा में एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
थाना जसवंत नगर इटावा के गांव तुलारामपुर निवासी मुकेश चंद्र ने अपनी पुत्री साधना (25) की शादी थाना जसराना के गांव पचवा निवासी राम प्रसाद के पुत्र धर्मेंद्र के साथ 18 माह पूर्व की थी। मंगलवार सुबह उसने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर साधना के मायका पक्ष और पुलिस मौके पर जा पहुंची। मायका पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष साधना को पीटता था। इस कारण कई बार पंचायत करके समझाने का प्रयास भी किया लेकिन मामला नहीं बना। ससुरालीजन उसे मारकर फरार हो गए। कोतवाल फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने कहा महिला की फांसी पर लटकने से मौत हुई है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रात्रि में हुई थी बात, मारने की कर रही थी बात
मृतका के भाई वीनेश ने बताया उसकी बहन साधना ने अपनी मां से रात्रि में 12 बजे बात की थी। फोन पर ससुराल पक्ष पर मारने पीटने का आरोप लगाया था। सुबह उसके मरने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन