फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman beaten up for not fulfilling dowry demands

दहेज लोभियों की करतूत: ससुर ने विवाहिता से की मारपीट, धक्का देकर घर से निकाला; एक साल पहले हुई थी शादी

Mon, 29 Jun 2026 11:12 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 29 Jun 2026 11:12 PM IST
सार

शादी के बाद से ही ससुराली दहेज में बाइक और दो लाख रुपये की मांग के लिए उसका उत्पीड़न कर रहे थे। बंटी ने पुलिस को बताया कि विरोध पर ससुर दर्शनलाल गाली-गलौज कर बाल पकड़ कर बेरहमी से मारपीट करता था। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। 

विज्ञापन
Married woman beaten up for not fulfilling dowry demands
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दहेज की मांग पूरी न होने पर खेड़ा राठौर के नंदगांव गांव की बंटी को शादी के एक साल बाद ही ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पंचायतों के बाद भी ससुराली नहीं माने और समझाने पर भाइयों को धमकाए जाने पर थाने पहुंची बंटी ने पति समेत 7 ससुरालियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


28 फरवरी 2025 को खेड़ा राठौर के नंदगांव गांव की बंटी की शादी निबोहरा के नागर ढीपुरी गांव के पवन के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराली दहेज में बाइक और दो लाख रुपये की मांग के लिए उसका उत्पीड़न कर रहे थे। बंटी ने पुलिस को बताया कि विरोध पर ससुर दर्शनलाल गाली-गलौज कर बाल पकड़ कर बेरहमी से मारपीट करता था। पति पवन से शिकायत की तो बोला जब तक दहेज की मांग पूरी नहीं होगी, तब तक नहीं रखेंगे। 
विज्ञापन


16 जनवरी को ससुरालियों ने मारपीट की और धक्के मार कर घर से निकाल दिया। धमकी दी कि खाली आई तो जान से मार देंगे। 112 नंबर डायल करने पर मौके पर आई पुलिस को देखकर ससुराली भाग गए। मायके वालों ने कई बार पंचायतें की, लेकिन ससुरालियों का ढर्रा नहीं बदला है, बाइक और दो लाख रुपये की मांग पर अड़े हैं। समझाने का प्रयास करने पर भाइयों को जान से मारने की धमकी दी है। खेड़ा राठौर पुलिस ने बंटी की तहरीर पर पति पवन, ससुर दर्शनलाल, सास मीरा देवी, चचिया सास नारायनी, जेठ नंदकिशोर, ब्रजमोहन, ननद सरिता के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed