{"_id":"6a6913d6edf087081e00d9ae","slug":"married-woman-attempts-to-jump-into-the-yamuna-with-her-son-saved-by-bystanders-agra-news-c-25-1-agr1008-1120443-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बेटे समेत विवाहिता ने यमुना में कूदने की कोशिश, लोगों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बेटे समेत विवाहिता ने यमुना में कूदने की कोशिश, लोगों ने बचाया
Wed, 29 Jul 2026 02:10 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना क्षेत्र के ईधौन घाट स्थित यमुना पुल से मंगलवार को एक विवाहिता अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ नदी में कूदकर जान देने पहुंच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को थाने ले आई। मामले की जांच की जा रही है।
ईधौन गांव निवासी गणेश ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी कलावती मंगलवार को गुस्से में पांच वर्षीय बेटे को साथ लेकर यमुना पुल पर पहुंच गई और नदी में कूदने की कोशिश की। आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़कर बचा लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। वहीं, कलावती का आरोप है कि उसका पति शराब पीने का आदी है। आए दिन उसकी पिटाई करता रहता है। वह कई महीनों से मायके में रह रही थी। एक दिन पहले ही ससुराल लौटी थी, लेकिन पति ने फिर शराब के नशे में उसकी पिटाई कर दी। इससे आहत होकर वह बेटे को साथ लेकर यमुना में कूदकर जान देने के इरादे से पुल पर पहुंची थी, जहां लोगों ने उसे बचा लिया। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद ने बताया कि मामला गृह क्लेश का है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद