फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married sisters evicted from home for dowry

दहेज के लिए विवाहिता बहनों को घर से निकाला

Thu, 19 Aug 2021 12:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Married sisters evicted from home for dowry
फतेहपुर सीकरी (आगरा)। ग्राम पतसाल निवासी दो बहनों को दहेज के लिए ससुरालियों ने बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। बुधवार को दोनों पीड़ित बहनों ने पिता और बच्चों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

थाने में तहरीर देते हुए ग्राम पतसाल निवासी विवाहिताओं के पिता मुन्नालाल ने बताया कि मैंने अपनी दो पुत्रियों राजकुमारी व सुमन की शादी चार साल पहले राजस्थान के भरतपुर थाना कुम्हेर के गांव नगला जोध सिंह बोरई निवासी महावीर सिंह व दलवीर के साथ की थी। शादी के बाद से ही दहेज के लिए परिजनों ने मारपीट शुरू कर दी। कई बार पंचायत के बाद सुलह भी हुई।
विज्ञापन

ससुरालियों ने एक बार फिर दहेज में दो लाख और भैंस की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। पुत्रियों को बंधक बनाकर मारा गया। उन्हें भूखा भी रखा गया। मंगलवार को भी दोनों पुत्रियों को पीटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि सूचना के बाद में पहुंचने पर आरोपियों ने मुन्नालाल से भी मारपीट की। तहरीर में महावीर, दलवीर के अलावा ससुर रामबाबू, सास मीना, जेठ रामकुमार और जेठानी सुनीता आदि को नामजद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed