आगरा: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, व्हाट्सएप पर डाला स्टेट्स, कहा- प्यार के बिना जिंदा नहीं रह सकता...
आगरा के शास्त्रीपुरम में एक युवक का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। युवक एक साल से किराए के मकान में रह रहा था, बताया गया है कि उसके साथ एक युवती भी रह रही थी। युवक शादीशुदा था। युवक की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के शास्त्रीपुरम सी ब्लॉक में बुधवार को किराये के घर में नरेंद्र जादौन (32) का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस का कहना है कि मरने से पहले युवक ने अपना एक वीडियो व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, जिसमें वो अपने प्यार के छोड़कर जाने की वजह से आत्महत्या की बात कर रहा है। वह अपनी महिला मित्र के साथ ही रहता था। पत्नी ने पति की महिला मित्र पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस घटना को खुदकुशी बता रही है।
नरेंद्र जादौन आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 11 के रहने वाले थे। उनकी शादी फरवरी 2015 में भिंड, मध्य प्रदेश निवासी अनुराधा जादौन से हुई थी। वह गाड़ी चलाते थे। उनके दो बच्चे हैं। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि नरेंद्र पिछले एक साल से शास्त्रीपुरम में राजेंद्र के मकान में किराये पर रह रहे थे। उनके साथ महिला मित्र भी रहती थी। वह भी पहले से विवाहित थी। उसकी चार साल की बेटी है। वह पति से अलग हो गई थी।
नरेंद्र ने बुधवार सुबह अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर संदेश के साथ एक वीडियो डाला, जिसमें उन्होंने आत्महत्या करने की बात कही। दोस्तों ने स्टेटस देखने के बाद परिजनों को सूचना दी। कहा कि वह अवसाद में है। उसे बचा लीजिए। इस पर परिजन पहुंचे। मगर, कमरे का गेट अंदर से बंद था। किसी तरह दरवाजा खोला। नरेंद्र कमरे में पंखे से फंदे पर लटके मिले। सूचना पर पुलिस आ गई।
पत्नी ने हत्या की तहरीर दी, युवती से की पूछताछ
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें मौत कारण फांसी लगना आया है। अनुराधा जादौन ने थाना में तहरीर दी। इसमें कहा कि पति की हत्या उनकी महिला मित्र ने अपने दोस्त के साथ मिलकर कुछ पिलाकर और गला घोंटकर की है। पुलिस को गुमराह करने के लिए संदिग्ध अवस्था में आत्महत्या दिखाई है। पिता ने भी बेटे की हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पुलिस ने आरोपी युवती को हिरासत में लिया, लेकिन बाद में छोड़ दिया गया।
दोस्ती के बाद पति से हो गई थी अलग
पुलिस ने नरेंद्र की महिला मित्र से भी पूछताछ की है। थाना प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, महिला मित्र ने बताया कि नरेंद्र का पति से मिलना जुलना था। इस दौरान ही उससे दोस्ती कर ली। एक साल से उसे रख रहा था। वह शादी की कहती थी। मगर, वह हर बार टालमटोल कर देता था। इस कारण 20 दिन पहले उसे छोड़कर चली गई थी। तब से वो उसे फोन कर रहा था। हालांकि पुलिस युवती की बातों के बारे में पड़ताल कर रही है।
यह मेरा आखिरी फैसला है...
पुलिस के मुताबिक, नरेंद्र ने सुसाइड नोट व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला है। इसमें एक वीडियो भी है, जिसमें वो कहते दिख रहे हैं कि मैं नरेंद्र जादौन। मेरे प्यार के लिए गुन्नू। आज मैं अपने होश और हवास में सुसाइड कर रहा हूं। बस, यह मेरा आखिरी फैसला है। मैं अपने प्यार के बिना जिंदा नहीं रह सकता हूं। मेरा प्यार मुझे छोड़कर चला गया। एक मैसेज भी है, जिसमें लिखा है कि जीना यहां, मरना यहां, इसके सिवा जाना कहां। आज आखिरी श्राद्ध है बाबा, मैं आ रहा हूं, तुम्हारे पास। पुलिस वीडियो और मैसेज की जांच कर रही है।
ये भी पढें...
नवरात्र 2021: 'भाव का भोग' लगाकर भक्तों ने की आराधना, नवरात्र में आस्था का केंद्र रहता है कैला देवी व मां वैष्णोदेवी धाम
कासगंज: जेल के बंदीरक्षक को गोली मारी, खून से लथपथ बाइक चलाते खुद पहुंचा चौकी, तहकीकात में जुटी पुलिस
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।