फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married lover murdered hands tied and marks of such brutality way killed family members were terrified

UP: शादीशुदा प्रेमिका की हत्या...बंधे हुए हाथ और ऐसी दरिंदगी के निशान, जिस तरह किया कत्ल; कांप गए घरवाले

Sat, 24 May 2025 08:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 24 May 2025 08:55 AM IST
सार

आगरा के अछनेरा में हलवाई की पत्नी का कत्ल उसके प्रेमी ने किया था। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने बताया कि अन्य युवकों से बात करने पर चरित्र पर शक होने लगा था, इसलिए प्रेमिका की जाान ले ली। 
 

विज्ञापन
Married lover murdered hands tied and marks of such brutality way killed family members were terrified
हलवाई की पत्नी का कत्ल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र कस्बे के गांव नानऊ में रहने वाली दीपा की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। उसका शव घर के पास ही भूसे की बुर्जी में मिला। दोनों हाथ बंधे थे। महिला 13 मई से लापता थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: सांसद कंगना रनौत की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, इस बयान में फंसी...रिवीजन दाखिल; दो जून को सुनवाई
विज्ञापन

 

प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
 पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का खुलासा करते हुए मृतका दीपा के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। हत्या के बाद शव को झाड़ियों में छिपाकर आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने बताया कि चरित्र पर शक में गला घोटकर हत्या की गई है।

ये भी पढ़ें -  चरित्र पर शक: विवाहिता की फंदे पर लटकी मिली लाश, बैंक में है पति; परिजनों ने बताया...इसलिए मार दी बेटी

 

चार वर्षों से थे प्रेम संबंध
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को रेलवे स्टेशन अछनेरा के पास से दबोचा। विगत 18 मई को ग्राम नानऊ निवासी सूरजपाल ने थाना अछनेरा में सूचना दी थी कि उसकी पत्नी दीपा घर से लापता है। बाद में शव गांव के बाहर झाड़ियों में मिला। जांच में सामने आया कि मृतका दीपा का गांव के ही युवक राजन सिंह से पिछले चार वर्षों से संबंध थे।

ये भी पढ़ें -  UP: ताज की सुरक्षा के लिए यमुना में दौड़ेगी स्पीड बोट, खुफिया एजेंसियां ने दी रिपोर्ट; इसलिए होगी कड़ी निगरानी
 
विज्ञापन

इस वजह से किया कत्ल
दीपा के अन्य युवकों से बातचीत करने पर नाराज राजन ने उसकी हत्या की साजिश की। 13 मई को दीपा को खेत पर बुलाकर दोनों के बीच बहस हुई, जिसके बाद आरोपी ने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। शव को पास ही झाड़ियों में फेंक कर वह फरार हो गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (रस्सी) भी बरामद कर ली गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed