फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Doubt on character: Married woman's body found hanging husband is in bank family told reason of death

चरित्र पर शक: विवाहिता की फंदे पर लटकी मिली लाश, बैंक में है पति; परिजनों ने बताया...इसलिए मार दी बेटी

Sat, 24 May 2025 08:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 24 May 2025 08:35 AM IST
सार

गणपति क्लासिक अपार्टमेंट में  बैंक कर्मी की पत्नी का शव मिला। सूचना पर मायके वाले आ गए। मायके वालों का आरोप है कि बैंक कर्मी पति के किसी और महिला से प्रेम संबंध हैं। जिसकी वजह से आए दिन पति और पत्नी में विवाद होता रहता था। 
 

विज्ञापन
Doubt on character: Married woman's body found hanging husband is in bank family told reason of death
दीपा का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के सिकंदरा के गणपति क्लासिक अपार्टमेंट में शुक्रवार को बैंक कर्मचारी की पत्नी का शव फंदे से लटका मिला। कई घंटे बाद सूचना मिलने पर मृतका के मायके वाले पहुंचे तो उन्होंने पति पर हत्या करके शव लटकाने का आरोप लगाया। हंगामा किया। पुलिस प्रथम दृष्टया खुदकुशी मान रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: सांसद कंगना रनौत की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, इस बयान में फंसी...रिवीजन दाखिल; दो जून को सुनवाई
विज्ञापन



 

यहां की है घटना
अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 210 निवासी राहुल पुंडीर आरबीएल बैंक में कर्मचारी हैं। सोरों कटरा, शाहगंज की दीपा (35) के साथ वर्ष 2016 में शादी हुई थी। सात साल का बेटा नमन है। बेटा सुबह स्कूल गया था। सुबह 11:30 बजे बेटा घर लौटा तो पिता बैंक जा चुके थे। फ्लैट का दरवाजा नहीं खुला तो वह रोने लगा। पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अंदर देखा तो दीपा का शव फंदे से लटका था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ये भी पढ़ें -  विश्व कछुआ दिवस: दुर्लभ बटागुर कछुओं का नया ठिकाना है चंबल, शामिल हुए 4400 नन्हे मेहमान


 

मायके वालों ने लगाया ये आरोप
इसके बाद दोपहर 2 बजे दीपा के मायके वालों को सूचना मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल के किसी महिला से संबंध हैं। आए दिन विवाद होता था। एक दिन पहले भी बेटी ने पति से झगड़े की बात बताई थी। पुलिस ने बताया कि मौके पर जांच के दौरान कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। पुलिस ने पति को हिरासत में ले रखा है। 

ये भी पढ़ें -  UP: ताज की सुरक्षा के लिए यमुना में दौड़ेगी स्पीड बोट, खुफिया एजेंसियां ने दी रिपोर्ट; इसलिए होगी कड़ी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed