{"_id":"5ee8fef38ebc3e42bd4d97b2","slug":"marriage-in-lockdown-permision-kosikalan-mathura-kosi-news-agr44644832","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण के बीच बज रही शहनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण के बीच बज रही शहनाई
विज्ञापन
कोसीकलां में शादी के बंधन में बधते हुए युवक-युवती। संवाद
- फोटो : KOSI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां। भीड़भाड़ से बचने और संक्रमण फैलने के खतरे को कम करने के लिए इस समय सभी सार्वजनिक आयोजनों पर पूरी तरह रोक है। ऐसे में शादी विवाह से लेकर अंतिम संस्कार के कार्यक्रम के लिए बाकायदा प्रशासन से इजाजत लेनी पड़ रही है। इस सीजन में 30 जून तक शादियों के मुहूर्त होने के कारण लोग अनुमति ले रहे हैं। कोसीकलां क्षेत्र में रोजाना छाता तहसील से औसतन 15-25 अनुमति जारी हो रही हैं।
प्रशासन की ओर से शादी समारोह में 30 व्यक्तियों के शामिल होने का नियम है।इसके पहले आयोजनकर्ता को शामिल होने वाली संख्या और सोशल डिस्टेंसिंग आदि के पालन की जानकारी देनी होती है। मंगलवार तक क्षेत्र में 407 शादियों को अनुमति दी गई है। शादी समारोह में वर-वधू पक्ष के 30-30 लोगों को शामिल होने की अनुमति है।
प्रारूप में आवेदक के साथ शादी में शामिल होने वाले सभी लोगों का पता, मोबाइल नंबर, दूल्हा या दुल्हन से रिश्ता समेत अन्य विवरण मांगे गए हैं। एसडीएम हनुमान प्रसाद ने बताया कि शादी के दौरान सभी के लिए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य है और यह आयोजनकर्ता की जिम्मेदारी है। उनके प्रार्थना पत्र पर ही अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन
नवंबर में विवाह के मुहूर्त
जून के बाद अब सीधे नवंबर और दिसंबर माह में केवल आठ दिन ही शुभ मुहूर्त मिल रहे हैं। वहीं जून में भी मांगलिक कार्यों के लिए सिर्फ आठ दिन ही शुभ मुहूर्त थे, जिसमें से दो बीत गए हैं। ज्योतिषाचार्य डॉ. राम मोहन शर्मा ने बताया कि जुलाई के आरंभ में देवशयन होने के कारण अगले चार माह तक मांगलिक कार्य बंद हो जाएंगे।
विवाह के मुहूर्त :
जून : 25, 27, 29 और 30
नवंबर : 25, 27, 30
दिसंबर : 1, 7, 9, 10 और 11