फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   marriage ends over caste and dynasty in firozabad

कुल और वंश के फेर में लौटाई दरवाजे पर खड़ी बरात

Mon, 03 Jul 2017 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Mon, 03 Jul 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
marriage ends over caste and dynasty in firozabad
marriage - फोटो : marriage
जाति और वंश के फेर में रिश्ता टूट गया। फेरों के वक्त लड़की पक्ष को पता चला कि लड़का पक्ष उनके कुल से नीचा है तो शादी से इंकार कर दिया। बात पुलिस तक पहुंची, पंचायत हुई पर बात नहीं बनी। बारात दरवाजे से बिन दुल्हन के लौट गई। 
विज्ञापन


मामला कोतवाली उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला कबीर नगर का है। यहां किराए के मकान में  रह रहे व्यक्ति  ने अपनी पुत्री की शादी थाना एका के गांव गहेरी निवासी युवक से की थी। रविवार रात को युवक बारात लेकर कबीर नगर पहुंचा। कन्या पक्ष ने बारात का स्वागत किया और विवाह की रस्म शुरू हो गई। घुड़चढ़ी के बाद जयमाला और कन्यादान का काम प्रारंभ हो गया। 
विज्ञापन


जब लड़का और लड़की फेरे के लिए तैयार हुए तभी किसी ने कन्या पक्ष से कहा कि जिस लड़के के साथ शादी कर रहे हो वह आपके (लड़की पक्ष) कुल से नीचा है। अपने कुल से नीचे व्यक्ति के घर बेटी कैसे दे सकते हैं। यह सुनते ही कन्या पक्ष के लोगों ने वर पक्ष के लोगों से जानकारी की। इसी बात को लेकर कन्या पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी रात पंचायत का दौर चलता रहा, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने भी मामले से हाथ खींच लिए। इसके बाद बारात लौट गई। चौकी प्रभारी धीरेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों पक्ष चौकी पर आए थे लेकिन लड़की पक्ष शादी को राजी नहीं हुआ। इस लिए रिश्ता टूट गया। 


इसके बाद हाथों में मेहंदी सजाए साजन का इंतजार कर रही दुल्हन के लिए परिवारीजनों ने आनन-फानन में नया रिश्ता तलाशना शुरू कर दिया। दुल्हन की मौसी ने अपने रिश्ते के एक युवक को बुलाया और शादी तय करा दी। उधर लड़का पक्ष भी नई दुल्हन की तलाश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed