फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   market ready for karwachauth festival

प्रीत के रंग में रंगा बाजार

Wed, 28 Oct 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 28 Oct 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
market ready for karwachauth festival
सुहाग के प्रतीक लाल रंग में सुहागिन के प्राण बसते हैं। इन दिनों बाजार भी प्रीत के रंग में रंगा हुआ है। चूड़ी, बिंदिया, डिजाइनर करवे, चलनी, पूजा के थाल आदि सब पर वही रंग चढ़ा है।
विज्ञापन

करवाचौथ के लिए बाजार फिर कुछ नया लेकर आया है। सुहागिनें भी नए कलेवर के साथ त्योहार मनाने को तैयार हैं। उन्होंने खरीदारी शुरू कर दी है। बाजार में करवाचौथ की रौनक छाई है। पहले रंग बिरंगी चूड़ियों को खनका लेते हैं।
विज्ञापन

 इनको देखकर महिलाओं के चेहरे पर चमक आ जाती है। करवाचौथ के लिए कांच की चूड़ियां ही खरीदी जाती हैं। चूड़ियों में स्टोन वक्र, लाख स्टोन, कलर्ड मेटल अधिक चलन में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमला नगर स्थित चूड़ी विक्रेता राजेंद्र मित्तल ने बताया कि सबसे ज्यादा लाल रंग की चूड़ियां खरीदी जा रही हैं। इसके साथ नीला, रानी और पीला रंग भी पसंद किया जा रहा है। इस बार स्टोन वर्क में बहुत वैराइटी आई है। इनकी रेंज 25-250 रुपये तक है।
चूड़ियों के साथ चूड़ा भी खूब खरीदा जा रहा है। पंजाबियों के अलावा अन्य समाज की महिलाएं भी इसे काफी पसंद कर रही हैं। जयपुर का लाख का चूड़ा और अमेरिकन डायमंड अधिक चल रहा है। इनकी कीमत 500 रुपये से शुरू होती है।  
करवाचौथ पर सजनी की बिंदियां भी खूब चमक बिखेरेंगी।
सुहागिनों को स्टोन जर्किन की गोल बिंदियां भा रही हैं। नेलपेंट, लिपिस्टिक भी लाल रंग में खरीदी जा रहे हैं। सुहाग के हर सामान में लाल रंग छाया है।
कुंदन वर्क में सजे करवे
करवाचौथ के सामान में कुंदन वर्क का नया ट्रेंड आया है। डिजाइनर करवे, चलनी, पूजा के थाल, कवर पर यही देखने को मिल रहा है। ये पूरा सेट 1000-1800 रुपये में उपलब्ध है।

अलग से लें तो डिजाइनर करवा 200, डेकोरेटेड चलनी 200, पूजा की थाली 300-900 व थाल कवर 150 रुपये की रेंज में हैं।
विक्रेता पिंकी जैन के अनुसार, पिछले साल की अपेक्षा इस बार करवाचौथ का सामान 25 प्रतिशत महंगा हुआ है। महंगाई का प्रभाव थोड़ा बहुत नजर आता है पर इस सामान को सुहागिनें छोड़ भी नहीं सकतीं। खरीदारी शुरू हो चुकी है। बुधवार से मेंहदी लगना शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed