{"_id":"5f7a04c68ebc3e9bd0125a1f","slug":"market-mainpuri-news-agr4622242124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी के बाद अब दालें भी हुई महंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी के बाद अब दालें भी हुई महंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। सब्जी के बाद अब दालों में भी लगा महंगाई का तड़का लग गया है। बाजार में दालें महंगी होने से आम आदमी का बजट गड़बड़ाने लगा है। त्योहार से पहले सरसों के तेल और रिफाइंड की कीमतें भी बढ़ गई हैं। कीमतों में इजाफा होने की वजह से लोग परेशान होने लगे हैं।
बाजार में हरी सब्जी पहले से ही महंगी चल रही हैं। एक सप्ताह में बाजार में दालों की कीमतें भी बढ़ गई हैं। रिफाइंड और सरसों के तेल के दामों में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। लोगों का कहना है त्योहार से पहले जब महंगाई का यह हाल है तो त्योहार पर इस बार समस्या होगी। सरकार महंगाई रोकने के लिए प्रयास नहीं कर रही है। महंगाई का सबसे ज्यादा असर इस बार त्योहार पर गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों पर ही पड़ेगा।
दामों पर एक नजर
किराना आज एक सप्ताह पहले
सरसों का तेल 125 रुपया 110 रुपया
रिफाइंड 110 रुपया 100 रुपया
अरहर की दाल 110 रुपया 90 रुपया
मूंग की दाल 100 रुपया 80 रुपया
चना की दाल 70 रुपया 65 रुपया
मसूर की दाल 70 रुपया 65 रुपया
उर्द की दाल 90 रुपया 80 रुपया
एक सप्ताह में दालों की कीमतें बढ़ी हैं। दालों की कीमत बढ़ने से अब लोग कम मात्रा में ही दालें खरीद रहे हैं। बाजार महंगा होने से दुकानदार भी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
श्याम कुमार, दुकानदार
त्योहार से पहले रिफाइंड और सरसों का तेल भी महंगा हो गया है। आम आदमी पर महंगाई का असर पड़ रहा है। परचून का सामान महंगा होने की बजह से बाजार मंदा है।
अक्षय गुप्ता, दुकानदार
सरकार महंगाई पर रोक नहीं लगा पा रही है। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। परचून का सामान महंगा होने से रसोई का बजट त्योहार से पहले ही अब गड़बड़ा गया है।
गुड्डू चौबे, ग्राहक
सब्जी पहले से ही महंगी बिक रही है। अब दालों के साथ ही सरसों का तेल और रिफाइंड भी महंगा हो गया है। त्योहार पर आम आदमी की थाली पर इस बार असर पड़ेगा।
संतोष भारद्वाज, ग्राहक