फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Margashirsha Purnima Ganga Snan devotees reached the pilgrimage Soronji in Kasganj

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर स्नान आज: गंगा में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, तीर्थनगरी सोरोंजी में पहुंचे हजारों श्रद्धालु

Sun, 19 Dec 2021 12:26 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 Dec 2021 12:26 AM IST
सार

दो दिन पूर्णिमा तिथि होने के कारण शनिवार को भी हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार रविवार को मुख्य स्नान है। 

विज्ञापन
Margashirsha Purnima Ganga Snan devotees reached the pilgrimage Soronji in Kasganj
गंगा घाट पर पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मार्गशीर्ष पूर्णिमा तिथि शनिवार को सूर्योदय के साथ प्रारंभ हुई, जो रविवार तक रहेगी। वैसे तो शनिवार को भी गंगा स्नान के लिए श्रद्धालु पहुंचे। व्रत की पूर्णिमा होने के कारण श्रद्धालुओं की भीड़ कम रही, लेकिन रविवार को स्नान पर्व होने से तीर्थनगरी सोरोंजी में आस्था का सैलाब उमड़ने का अनुमान है। श्रद्धालुओं की भीड़ की संभावना के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने पुख्ता तैयारियां करने का दावा किया है। 

विज्ञापन

 मान्यता है कि इस तिथि को चंद्रमा संपूर्ण होता है। सूर्य और चंद्रमा सम सप्तक होते हैं। इस दिन जल और वातावरण में विशेष ऊर्जा आ जाती है। चंद्रमा पूर्णिमा तिथि पर पृथ्वी और जल तत्व को पूर्ण रूप से प्रभावित करता है। इस दिन दान, स्नान और ध्यान विशेष फलदायी माना गया है। 
विज्ञापन

शनिवार को भी श्रद्धालुओं ने किया स्नान
इसी मान्यता के चलते रविवार को पूर्णिमा पर सोरोंजी में आस्था का सैलाब उमड़ेगा। हालांकि शनिवार से ही पूर्णिमा तिथि प्रारंभ हो गई, लेकिन पूर्ण तिथि व्रत की तिथि थी। इसलिए लोगों ने व्रत रखा। रविवार को आंशिक समय में सुबह 10 बजे तक पूर्णिमा तिथि गंगा स्नान के लिए बेहद फलदायी बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए श्रद्धालुओं की भीड़ रविवार को अधिक रहेगी। प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां की हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर मार्गशीर्ष मेला परिसर से लेकर हरि की पौड़ी घाट तक पुलिस पीएसी बल का कड़ा पहरा रहेगा।

गंगा स्नान कर किए देव दर्शन
शनिवार को हरि की पौड़ी के घाटों पर गंगास्नान के लिए श्रद्धालु पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर देव दर्शन किए। उसके बाद मां गंगा की परिक्रमा की। क्षेत्राधीश भगवान वराह मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पहुंचकर देवदर्शन किए। परिक्रमा मार्ग पर बैठे साधू संतों को दान दक्षिणा दी। वातावरण भक्तिमय बना रहा।

सुरक्षा के हैं पुख्ता इंतजाम
एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि तीर्थनगरी सोरोंजी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। गंगा स्नान पर्वों पर सुरक्षा और बढ़ा दी जाती है। समय समय पर मेला परिसर में पहुंचकर निरीक्षण कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed