फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   many teachers did not get salary after six months of appointment

आगरा: नियुक्ति के छह महीने बाद भी शिक्षकों को वेतन मिलने का इंतजार

Sat, 08 May 2021 10:31 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 May 2021 10:31 AM IST
सार

जिले में 69 हजार शिक्षक भर्ती में कुल 732 शिक्षक नियुक्त हुए है। इनमें से करीब 400 लोगों को ही वेतन जारी करने का आदेश किया जा सका है। 

विज्ञापन
many teachers did not get salary after six months of appointment
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा जिले के परिषदीय बेसिक स्कूलों में 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत नियुक्ति पाने 732 शिक्षकों में से 50 फीसदी से अधिक शिक्षकों को अभी तक वेतन नहीं मिल पाया है। जबकि नियुक्ति हुए छह माह से अधिक समय हो गया है। शिक्षक परेशान हैं। कुछ शिक्षक या फिर उनके घर वाले कोरोना संक्रमण की चपेट में इलाज के लिए रुपये की जरूरत पड़ रही है। 

विज्ञापन


अभी तक जिले में नियुक्त सभी शिक्षकों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन नहीं हो पाया है। 15 मई तक सभी राज्य विश्वविद्यालय पूरी तरह बंद हैं। कोई काम नहीं हो रहा है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री बृजेश दीक्षित का कहना है कि छह माह बाद भी वेतन न मिलने से शिक्षक मानसिक तनाव में हैं। विभाग को इनकी समस्या को समझते हुए जल्द से जल्द वेतन जारी कराना चाहिए।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार यादव का कहना है कि 732 में से करीब 400 शिक्षकों को वेतन जारी करने का आदेश उनके स्तर से जारी किया जा चुका है। इसमें 250 की सूची सार्वजनिक की चुकी है, जिन 150 शिक्षकों के वेतन जारी करने के आदेश बाद में जारी किया गया, उनकी सूची भी एक-दो दिन में जारी कर दी जाएगी। आदेश के अनुरूप वेतन जारी किए जाने की समीक्षा की जाएगी। जिनका सत्यापन रह गया है, उनकी रिपोर्ट शसन को भेजी जा रही है।    

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरजनपदीय स्थानांतरण पर आए 663 में से 212 को मिला वेतन
अंतरजनदीय स्थानांतरण पर जिले में 663 शिक्षक आए हैं। इसमें से 212 शिक्षकों को ही वेतन मिला है। बाकी इंतजार में हैं। जबकि इनको आए करीब पांच माह हो गए। बेसिक शिक्षा अधिकारी का कहना है कि 465 शिक्षकों की एलपीसी प्राप्त हुई है। जिनकी एलपीसी 15 अप्रैल तक आ गई थी, उनका वेतन एक हफ्ते के अंदर जारी कराने की प्रक्रिया चल रही है। जिन शिक्षकों की एलपीसी नहीं भेजी गई, संबंधित बीएसए को पत्र भेजा रहा है। 

पारस्परिक स्थानांतरण पर आए शिक्षकों को मैनुअल वेतन देने के निर्देश
पारस्परिक स्थानांतरण पर जिले में 56 शिक्षक आए हैं। इनमें से किसी को भी अभी वेतन नहीं मिल रहा है। इनको विद्यालय नहीं आवंटित हुआ है। अभी तक ये बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ही उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार यादव ने बताया कि इन शिक्षकों को वेतन जनपद स्तर पर मैनुअली जारी करने के संबंध में शुक्रवार को हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में निर्देश दिए गए। एलपीसी मंगाकर इनको भी अगले हफ्ते तक वेतन जारी कराने का प्रयास किया जाएगा। इस समय शिक्षकों का वेतन जारी करना प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed