फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Many suspects in fake deed case arrested SIT seizes documents their problems will increase

UP: फर्जी बैनामा मामले में कई संदिग्ध हिरासत में, एसआईटी ने कब्जे में लिए दस्तावेज; इनकी बढ़ेगी मुश्किल

Sun, 26 Jan 2025 12:03 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 26 Jan 2025 12:03 PM IST
सार

जालसाजों तक पहुंचने के लिए एसआईटी ने जांच तेज कर दी है। अधिकारियों का मानना है कि फर्जीवाड़े का ये खेल लंबे समय से चल रहा है। अब जाकर ये सामने आया है।

विज्ञापन
Many suspects in fake deed case arrested SIT seizes documents their problems will increase
रजिस्ट्री कार्यालय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में फर्जी बैनामा कांड की जांच कर रही एसआईटी की टीम शनिवार को फिर तहसील के निबंधन कार्यालय पहुंची। जिल्द सहित कई दस्तावेज कब्जे में लिए। वहीं एसआईटी ने एक कंप्यूटर सेंटर में भी पूछताछ की। कई अन्य लोगों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन


फर्जी बैनामा कांड व जिल्द से छेड़छाड़ मामले में पुलिस अब तक सात लोगों को जेल भेज चुकी है। फर्जी बैनामा कांड में शामिल लोगों की तलाश में शनिवार को एसआईटी ने एक तरफ रजिस्ट्री दफ्तर में रिकाॅर्ड खंगाला। रजिस्ट्री दफ्तर में तैनात कर्मियों का ब्योरा इकठ्ठा किया है। एक साल की कॉल डिटेल भी खंगाली जाएंगी।
विज्ञापन


इसके लिए एसआईटी हिरासत में लिए लोगों की सीडीआर भी देखेगी। कौन व्यक्ति किसके संपर्क में था। कितनी बार संपर्क करता था। यह सब सीडीआर से पता चलेगा। एसआईटी इस साजिश की एक-एक कड़ी का जोड़ने में जुट गई है। अधिकारी यह मानकर चल रहे हैं कि यह खेल तो लंबे समय से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed