फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Many students of Agra have achieved success in JEE Advanced exam

JEE Advanced 2023 Result Out: मेहनत की बदौलत चमके होनहार, खुला IIT में प्रवेश का द्वार

Sun, 18 Jun 2023 10:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 Jun 2023 10:07 PM IST
सार

JEE Result 2023: मेहनत की बदौलत आगरा के कई होनहार बच्चे चमके। अब उनके लिए IIT में प्रवेश का द्वार खुल गया है। इससे परिजन में खुशी का माहौल है। 

विज्ञापन
Many students of Agra have achieved success in JEE Advanced exam
Jee Advanced 2023 Result Out - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में कड़ी मेहनत की बदौलत जेईई एडवांस्ड की परीक्षा में शहर के होनहारों ने अपनी चमक बिखेरी है। इनके लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) का प्रवेश द्वार खुल गया है। नाई के मंडी के रहने वाले मुकुंद सिंघल ने पहले ही प्रयास में 139वीं रैंक प्राप्त की। वहीं, लोहामंडी के निखिल बंसल को भी पहले प्रयास में 576वीं रैंक मिली है।

विज्ञापन


मुकुंद सिंघल नाई की मंडी के रहने वाले हैं। उन्होंने दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल, देवरी रोड से कक्षा 12वीं की परीक्षा 91 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की। जबकि 10वीं की परीक्षा होली पब्लिक स्कूल, सिकंदरा से वर्ष 2021 में 96 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मरे हुए पति का बदल दिया बाप: संपत्ति हथियाने के लिए बहू ने रची ऐसी साजिश, हकीकत सुन पुलिस के भी उड़ गए होश

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिकता आईआईटी दिल्ली और कानपुर है

मुकुंद के पिता विकास सिंघल सराफा कारोबारी हैं। मां कविता अग्रवाल गृहणी हैं। बहन स्नेहा अग्रवाल एफएच मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रही हैं। कोचिंग के अलावा घर पर नियमित आठ घंटे पढ़ते थे। मुकुंद कंप्यूटर साइंस ब्रांच से बीटेक करना चाहता है। प्राथमिकता आईआईटी दिल्ली और उसके बाद आईआईटी कानपुर है।



यह भी पढ़ेंः- ताजनगरी में यहां मिलता है सुकून: आगरा आए और इन जगहों पर नहीं घूमे तो क्या घूमे, ये हैं बेहतरीन पिकनिक स्पॉट

नियमित और एकाग्रचित्त होकर की पढ़ाई

लोहामंडी के रहने वाले निखिल बंसल ने 576वीं रैंक प्राप्त की है। निखिल के पिता संदीप कुमार बंसल सिंचाई विभाग में इंजीनियर और मां वंदना बंसल गृहणी हैं। भाई विपुल बंसल जेएसएस, नोएडा से बीटेक कर रहे हैं। निखिल ने कक्षा 12वीं की परीक्षा बोस्टन पब्लिक स्कूल से उत्तीर्ण की थी। वह कंप्यूटर साइंस से बीटेक करना चाहते हैं। रैंक के अनुसार जो भी आईआईटी मिलेगा, उससे बीटेक करेंगे। उन्होंने पढ़ाई नियमित और एकाग्रचित्त होकर की। रेजोनेंस से परीक्षा की तैयारी की।

यह भी पढ़ेंः- साजन के इंतजार में बैठी रही दुल्हन: दूल्हे राजा को मंडप से उठा ले गई पुलिस, हकीकत जान उड़ गए लोगों के होश

अंशिका को 1274 वीं रैंक मिली

बलूनी पब्लिक स्कूल, दयालबाग की छात्रा ने भी अपने पहले प्रयास में ही जेईई एडवांस्ड में 1274वीं रैंक प्राप्त की है। अंशिका ने कक्षा 12वीं में 96.8 फीसदी अंक हासिल किए थे। शहर के कई होनहारों ने 5 हजार से कम रैंक प्राप्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed