फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Many projects of Municipal Corporation approved in agra

आगरा: हरियाली, सफाई और पानी पर खर्च होंगे 90 करोड़ रुपये, 15वें वित्त आयोग की बैठक में मंजूरी

Sat, 05 Jun 2021 10:37 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Jun 2021 10:37 AM IST
सार

नगर निगम की वित्त आयोग की बैठक में पहली बार हरेभरे आगरा के लिए कई योजनाएं तय की गईं हैं। इसके तहत ताजनगरी में पौधरोपण समेत कई कार्य होंगे। मेयर नवीन जैन ने बताया कि शहर का पर्यावरण सुधारने के कामों पर जोर दिया गया है। 
 

विज्ञापन
Many projects of Municipal Corporation approved in agra
आगरा नगर निगम

विस्तार

आगरा में वर्टिकल गार्डन, 7500 पौधे लगाने समेत पेयजल और सीवर की योजनाओं के साथ सफाई, कूड़ा निस्तारण की योजनाओं को शुक्रवार को 15वें वित्त आयोग की बैठक में मंजूरी दे दी गई। 15वें वित्त आयोग से मिले 90 करोड़ रुपये के कामों को तय किया गया, जबकि 180 करोड़ रुपये सालाना नगर निगम को इससे मिलेंगे। 

विज्ञापन


नगर निगम के कार्यकारिणी कक्ष में मेयर नवीन जैन की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। इसमें भूमिगत पार्किंग, तालाबों के संरक्षण, यमुनापार में नए ट्यूबवेल लगाने, नालों का पानी यमुना में गिरने से रोकने समेत कई कार्यों को हरी झंडी दी गई। बेहतर साफ-सफाई की व्यवस्था बनाए रखने और कूड़ा निस्तारण के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, सीवर के लिए योजनाओं को मंजूरी दी गई है। 
विज्ञापन


बैठक के बाद मेयर नवीन जैन ने बताया कि 15वें वित्त आयोग से मिली धनराशि से शहर का पर्यावरण सुधारने के कामों पर जोर दिया गया है। इस बैठक में जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह, एडीए उपाध्यक्ष राजेंद्र पेंसिया, नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे, अपर नगर आयुक्त विनोद गुप्ता, मुख्य अभियंता निर्माण बी एल गुप्ता, संजय कटियार, सीएफओ पवन कुमार, जलकल जीएम आरएस यादव, जल निगम प्रोजेक्ट मैनेजर महेश कुमार, वन विभाग से एसपी सिसोदिया, पीडब्लूडी अधीक्षण अभियंता जेपी सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लागू होगी ई-ऑफिस प्रणाली
नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने बताया कि नगर निगम में ई-ऑफिस प्रणाली लागू की जाएगी, जिसके लिए 41 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस प्रणाली के लागू होने के बाद सभी फाइलों को स्कैन कर डिजिटल फॉर्म में सेव करके रख लिया जाएगा और सभी अधिकारी इन फाइलों पर डिजिटल सिग्नेचर किया करेंगे। निगम डिजिटल फॉर्म में काम करेगा। इससे किसी फाइल के खो जाने या खराब हो जाने का डर खत्म होगा, वहीं समय की भी बचत होगी। 

ये होंगे प्रमुख कार्य
- ताज के 2 किमी में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, सफाई पर एक करोड़ रुपये खर्च। 
- 3 करोड़ रुपये खर्च कर पूरे शहर में सफाई व डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन होगा।
- 2 करोड़ रुपये खर्च कर वेस्ट प्रोसेसिंग के तहत 28 टीपीडी प्लांट लगाए जाएंगे।
- 6 करोड़ रुपये से सैनिटरी लैंडफिल साइट का निर्माण, खत्ताघर का सौंदर्यीकरण।
- 95 लाख रुपये से 67 नालों पर बायोरेमेडिएशन, फाइटोरेमेडिएशन से शोधन।
- 1.70 करोड़ रुपये 150 टन मलबे को इकट्ठा करने और भेजने पर खर्च होंगे।
- 5.30 करोड़ रुपये की लागत से अंडरग्राउंड बिन्स, ट्रांसफर स्टेशन, कंपोस्ट प्लांट बनेगा।
- 1.50 करोड़ रुपये से सार्वजनिक शौचालय में पानी की व्यवस्था एवं संचालन।

पानी के संकट को दूर करने के लिए ये खर्च
- नौलक्खा जोनल पंपिंग स्टेशन से कुशवाहा कुंज नामनेर तक 160 एमएम पाइप लाइन पर 20 लाख रुपये।
- नगला हवेली व पड़ोसी कॉलोनियों में 200 व 250 एमएम की 2700 मीटर लंबी पाइपलाइन पर 2.04 करोड़ रुपये।
- पानी भिजवाने के लिए टैंकरों और ट्रैक्टर की खरीद।
- ताजगंज जोनल पंपिंग स्टेशन से सर्किट हाउस तक 150 एमएम की पाइपलाइन पर 1.55 करोड़ रुपये खर्च।
- 1.29 करोड़ रुपये की लागत से आवास विकास सेक्टर 16 में 250 एमएम की पाइपलाइन डाली जाएगी।
- यमुनापार में 9 पुराने ट्यूबवेल की बोरिंग और 2 नए ट्यूबवेल की बोरिंग कराई जाएगी।

सीवर के काम
टीला कालीबाड़ी जादूगर वाली गली में 200 एमएम की सीवर लाइन, मोती कटरा में लाल दरवाजा गली से पीर बाबा दरगाह 200 एमएम की सीवर लाइन, एसएन मेडिकल कॉलेज में 450 एमएम की सीवर लाइन, फूल वाटिका कमला नगर से सुनीता अग्रवाल के निवास तक 350 एमएम की सीवर लाइन, हर पार्षद के वार्ड में सीवर और पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए 7 करोड़ रुपये प्रस्तावित।

हरे-भरे आगरा के लिए
- ट्रीगार्ड के साथ 7500 पौधे शहरभर में लगाये जायेंगे, दो साल तक रखरखाव कराया जाएगा।
- भगवान टॉकीज फ्लाईओवर, खंदारी, सुल्तानगंज पुलिया, कोठी मीना बाजार मैदान पर लगेंगे पौधे।
- जीआईसी मैदान, कलेक्ट्रेट के पास, बाबरपुर रोड, जलेसर रोड, ताज नगरी, किदवई पार्क में लगेंगे पौधे।
- 7500 ही बड़े साइज के फ्लावर पॉट उन जगहों पर लगेंगे, जहां टाइल्स लगे हैं।
- नगर निगम मुख्यालय की दीवार पर वर्टिकल गार्डन बनाया जाएगा, ताकि हरियाली रहे।
- संजय प्लेस में मशीनीकृत वर्टिकल पार्किंग बनाई जाएगी। इस पर 1.74 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
- धूल उड़ने वाली जोन-1 में 16 जगहों, जोन 2 में 30 जगह, जोन 4 में 11 जगह इंटरलाकिंग टाइल्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed