{"_id":"616063f88ebc3e05eb2a1f37","slug":"many-people-food-poisoning-after-eating-kuttu-flour-in-agra-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: व्रत में कुट्टू के आटा का खाना खाने से परिवारों की बिगड़ी हालत, 21 लोग हुए बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: व्रत में कुट्टू के आटा का खाना खाने से परिवारों की बिगड़ी हालत, 21 लोग हुए बीमार
Sat, 09 Oct 2021 12:07 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:07 AM IST
सार
आगरा में एत्माद्दौला के कटरा वजीर खां में एक और कालिंदी विहार में पांच परिवारों को उल्टी और चक्कर आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन
कुट्टू का आटा का सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नवरात्र के पहले दिन कुट्टू के आटे से बनी पूड़ी और पकौड़ी खाने के बाद एत्माद्दौला क्षेत्र में 21 लोग बीमार हो गए। उल्टी और चक्कर आने पर लोगों को डॉक्टर से उपचार करया गया। कालिंदी विहार में पांच परिवार और कटरा वजीर खां में एक परिवार के लोग बीमार हुए। लोगों का कहना है कि आटा खराब होने की आशंका है।
पांच लोगों ने रखा था व्रत
कटरा वजीर खां निवासी सनी कुशवाहा की नर्सरी है। उन्होंने बताया कि नवरात्र के पहले दिन घर में पांच लोगों ने व्रत रखा था। घर के पास से ही एक परचून की दुकान से कुट्टू का आटा खरीदकर लाए थे। रात में आटे की पूड़ी और कचौड़ी बनाई थीं। रात तकरीबन 12:30 बजे सनी को बेचैनी होने लगी। उल्टी के बाद चक्कर आने लगे। उनकी पत्नी गीता, छोटे भाई प्रवेश, उसकी पत्नी प्रीति के अलावा दूसरे भाई की पत्नी अन्नू को दिक्कत होने लगी। सुबह तक हालत ज्यादा खराब हो गई। इस पर परिवार के अन्य लोग पड़ोसियों की मदद से सभी को अस्पताल लेकर गए। उपचार के बाद हालत में सुधार हो गया। एक रिश्तेदार सुनहरी लाल ने भी खाना खाया था। उनको भी दिक्कत हुई। सनी ने बताया कि मां और भाई राहुल ने फलाहार नहीं किया, जिस वजह से उनकी तबीयत ठीक रही।

कालिंदी विहार में पांच परिवार की हालत बिगड़ी
इसी तरह कालिंदी विहार में भी लोगों की हालत बिगड़ी। गोपाल यादव के मुताबिक, वह घर के पास स्थित वीरपाल की परचून की दुकान से कुट्टू का आटा खरीदकर लाए थे। इसके अलावा मोहल्ले के कई परिवार ने आटा खरीदा था। इसके बाद पूड़ी-पकौड़ी बनाई थीं। रात में सभी की हालत बिगड़ गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ को एसएन मेडिकल कालेज अस्पताल तो कुछ को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोपाल यादव के परिवार के चार, हरिशंकर गौतम के तीन, नागेंद्र उपाध्याय के दो और एक अन्य के चार लोग बीमार हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत सुधार हो गए। गोपाल यादव ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकानदार वीरपाल की दुकान से आटो कब्जे में लिया है। वहीं सीएमओ की टीम ने भी जांच की।
दुकानदार का परिवार भी बीमार
दुकानदार वीरपाल से कालोनी के लोग आटा खरीदकर लाए थे। सुबह जब बीमार होने पर जब लोग वीरपाल के घर पहुंचे तो उनके परिवार में भी तीन लोग बीमार थे। उन्हें भी उल्टी और चक्कर आने की शिकायत थी। लोगों ने आटो पुराना होने की आशंका जाहिर की।
ये भी पढ़ें...
व्यवस्था की पोल खोल रहा नगला धर्मपाल: फर्श पर लिटाकर बीमारों का उपचार, बुखार से दो की मौत, मैनपुरी स्वास्थ्य विभाग मौन