{"_id":"697bd1da17acec80e507c437","slug":"many-matches-in-the-volleyball-competition-stretched-to-five-sets-agra-news-c-365-1-sagr1044-106320-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कई मुकाबले पांच सेट तक खिंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कई मुकाबले पांच सेट तक खिंचे
Fri, 30 Jan 2026 03:02 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 30 Jan 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
वॉलीबॉल प्रतियोगिता
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही अखिल भारतीय प्राइज मनी वॉलीबॉल पुरुष प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। कई मुकाबले पांच सेट तक चले, वहीं कुछ मैच एकतरफा रहे।
पहले मुकाबले में नाॅर्दन रेलवे जम्मू की टीम ने महाराणा प्रताप एकेडमी, लखनऊ को चार सेटों में 3-1 से पराजित किया। नाॅर्दन रेलवे ने यह मुकाबला 25-19, 25-16, 22-25, 25-22 से अपने नाम किया।
इसके बाद साई हरियाणा की टीम ने राजस्थान एसोसिएशन को पांच सेटों के कड़े संघर्ष में 3-2 से शिकस्त दी। साई हरियाणा ने शुरुआती दो सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए मुकाबला 14-25, 18-25, 25-16, 25-19, 15-13 से जीता।
विज्ञापन
एक अन्य रोमांचक मुकाबले में पंजाब पुलिस की टीम ने वेस्टर्न रेलवे, जबलपुर को पांच सेटों में 3-2 से हराया। पंजाब पुलिस ने यह मैच 18-25, 18-25, 27-25, 25-17, 15-12 से जीता।
आयकर चंडीगढ़ की टीम ने जाट रेजिमेंट, बरेली को एकतरफा मुकाबले में 3-0 (25-14, 25-19, 25-19) से पराजित किया। अपने अगले मुकाबले में साई हरियाणा ने सीजीएसटी मुंबई की टीम को चार सेटों में 3-1 (20-25, 25-21, 25-20, 25-20) से हराया।
नाॅर्दन रेलवे ने उत्तर प्रदेश पुलिस को सीधे सेटों में 3-0 (25-20, 25-18, 25-20) से शिकस्त दी। वहीं आयकर चंडीगढ़ ने आर्यन क्लब, दिल्ली को चार सेटों में 3-1 (14-25, 25-22, 25-22, 25-23) से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
निर्णायकों की भूमिका उपेंद्र बहादुर सिंह, आरएस सिंह, सुनील राय, डॉ. सीबी मिश्रा, अंजनी पांडेय, भारतेंद्र शेखर पांडेय ने निभाई। शुक्रवार को सुबह के सत्र में क्वार्टर फाइनल व शाम के सत्र में सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इस दौरान उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल संघ के महासचिव सुनील तिवारी, जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष कमल चौधरी, संयुक्त सचिव एसवीएस राठौर, आरएसओ संजय शर्मा, जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव हरीश चौधरी, वरिष्ठ खिलाड़ी शरद शर्मा, पूर्व क्रीड़ाधिकारी एसएसचौहान, हृदय नारायण शर्मा आदि मौजूद रहे।