{"_id":"586949314f1c1b132ceeea17","slug":"many-leaders-soon-would-threaten-gunner","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई नेताओं से जल्द छिन सकते हैं गनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई नेताओं से जल्द छिन सकते हैं गनर
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Sun, 01 Jan 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने गनर के बारे में मांगी जानकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद के कई नेताओं से जल्द ही गनर छिन सकते हैं। कारण यह है कि इन्होंने सिफारिश के जरिए यह सुरक्षा हासिल कर रखी है। इन पर अब चुनाव आयोग की नजर है। आयोग ने तमाम गनर का पूरा रिकार्ड पुलिस से मांगा है। जनपद में 100 से अधिक गनर नेताओं की सुरक्षा में लगे हैं।
हालांकि इनमें ज्यादातर विधायक और सांसदों के पास हैं। इन्हें शासन की तरफ से सुरक्षा दी गई है। लेकिन इनके अतिरिक्त तमाम ऐसे नेता हैं जिन्होंने सिफारिश के दम पर गनर हासिल कर लिए हैं और रौब गालिब करते घूम रहे हैं। यह हाल तब है कि जबकि किसी को गनर दिए जाने से पहले पूरी रिपोर्ट तैयार की जाती है। इसे कमेटी के सामने रखा जाता है।
इसके बावजूद सपा में ही संगठन के कई नेता गनर लेकर चल रहे हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अब चुनाव आयोग ने पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस पर कोई आदेश जारी किया जा सकता है। ऐसे में उन तमाम नेताओं के गनर छिन जाएंगे, जिन्हें कोई खतरा न होने के बावजूद सिर्फ सिफारिश के दम पर सुरक्षा मिली है।
विज्ञापन
उधर, तीन जनवरी को उप मुख्य चुनाव आयुक्त आगरा आ रहे हैं। इसकी तैयारी पुलिस और प्रशासन दोनों में चल रही है। मीटिंग के लिए एजेंडा तैयार किया जा चुका है। तमाम बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी गई है। जेलों का मुआयना कितनी बार किया गया, कितने दबंग मुचलका पाबंद किए गए, चुनाव में गड़बड़ी करने वाले लोगों पर क्या कार्रवाई की गई, ऐसी तमाम जानकारी पुलिस से मांगी जा रही है।
8000 लोग मुचलका पाबंद
आगरा। पुलिस ने अभी तक जनपद में 8000 लोग मुचलकों में पाबंद कर दिए हैं। चुनाव के लिए की जा रही तैयारी के तहत 115 अवैध शस्त्र बरामद किए जा चुके हैं। इस दौरान 115 अवैध कारतूस मिले हैं। 23 हजार 772 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। लाइसेंसी असलाह का सत्यापन भी तेज कर दिया गया है।