फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Many leaders of BSP SP and RLD join BJP before lok sabha elections 2019

चुनाव से पहले गठबंधन को बड़ा झटका, बसपा-सपा और रालोद के कई नेता भाजपा में शामिल

Mon, 25 Mar 2019 12:19 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Mar 2019 12:19 PM IST
विज्ञापन
Many leaders of BSP SP and RLD join BJP before lok sabha elections 2019
भाजपा में शामिल हुए कई नेता - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के बाद भाजपा ने गठबंधन को बड़ा झटका दिया है। बसपा, सपा और रालोद के कई बड़े नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। आगरा में बसपा के टिकट पर मेयर का चुनाव लड़ चुके दिगंबर सिंह धाकरे भाजपा में शामिल हो गए हैं। पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री सपा नेता नितिन गुप्ता और पूर्व एमएलसी अनुराग शुक्ला भी भाजपाई हो गए हैं।
विज्ञापन


रविवार रात को शहर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला और ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने इन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। ब्रज क्षेत्र में रालोद, बसपा और सपा के कई नेताओं को भाजपा ने शामिल किया है।
विज्ञापन


दिगंबर सिंह धाकरे का नाम फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर बसपा से टिकट के उम्मीदवारों में चला था। वो 2002 में हिंदू महासभा के टिकट पर खेरागढ़ से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। बसपा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षत्रिय सभा के प्रभारी रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा पार्षद प्रियंका प्रजापति और उनके पति पूर्व पार्षद हेमंत प्रजापति ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। सभी लोगों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। 
 
Trending Videos

मथुरा से रालोद प्रत्याशी के भाई भी भाजपा में

दल बदलकर भाजपा में आने वाले अन्य नेताओं में मथुरा के पूर्व सांसद कुंवर मानवेंद्र सिंह भी शामिल हैं। वो तीन बार सांसद रहे। वो मथुरा से रालोद के प्रत्याशी कुंवर नरेंद्र सिंह के भाई हैं। शाहजहांपुर से पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री मिथलेश कुमार कठेरिया, पूर्व विधायक शंकुतला कठेरिया ने भी भाजपा की सदस्यता ली। 

कुछ और नेताओं ने भाजपा का दामन थामा है। इनमें चौंकाने वाला नाम अनुजेश यादव का रहा। वो मैनपुरी में चार बार से जिला पंचायत सदस्य हैं। उनकी पत्नी संध्या यादव जिला पंचायत की अध्यक्ष हैं। हालांकि संध्या ने भाजपा की सदस्यता नहीं ली है। 

एटा से पूर्व एमएलसी चरत प्रताप सिंह, मथुरा से पूर्व विधायक चंदन सिंह, हाथरस के सिकंदराराऊ से पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, कांग्रेस के पूर्व एमएलसी चौधरी रामपाल भी भाजपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed