फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   many countries finance for conversion

धर्मांतरण के लिए विदेशों से आ रहा धन

Tue, 30 Dec 2014 02:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 30 Dec 2014 02:00 AM IST
विज्ञापन
धर्मांतरण के पीछे विदेशी ताकतें भी काम कर रही हैं। ईसाई धर्म के प्रचार में लगे कुछ लोगों को विदेशों से वित्तीय मदद मिल रही है। धर्म प्रचार संस्थाओं के नाम पर महंगे भूखंड खरीदे गए। यह चौंकाने वाली जानकारी खुफिया विभाग ने जुटाई है। स्थानीय अभिसूचना ईकाई (एलआईयू) ने अपनी रिपोर्ट में यमुनापार क्षेत्र में रहने वाले एक प्रचारक के आय के स्रोतों की जांच कराने और गतिविधियों पर नजर रखने की संस्तुति भी की है।
विज्ञापन


 खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक  धर्म प्रचारकने वर्ष 2004 में कालिंदी विहार में किराए पर घर लेकर ईसाई धर्म के प्रचार के लिए संस्था स्थापित की। शुरू में करीब 20 बच्चे इससे जुड़े। वर्ष 2008 में उसने मकान बदला। इसके बाद प्रचारक ने बैकुंठी देवी इंटर कालेज के पास करीब 60 लाख रुपये कीमत की करीब 1000 वर्ग गज भूमि खरीदी। एक अन्य कालोनी में भी 450 वर्ग गज भूमि खरीदी गई जिसकी कीमत वर्तमान बाजार दर से करीब 1.5 करोड़ रुपये है। खुफिया सूचना यह भी है कि प्रचारक को चालू वर्ष में करीब 36 लाख रुपये की वित्तीय मदद विदेश से मिली। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रचारक मलिन बस्तियों में प्रवचन करता है। दुआ से रोग निदान, शिक्षा, आत्मिक शांति आदि बातों से लोगों को ईसाई धर्म की ओर आकर्षित करने का प्रयास करता है। प्रत्येक रविवार को वह अपने आवास पर प्रार्थना सभा करता है जिसमें करीब 100-150 स्त्री-पुरुष शामिल होते हैं। हालांकि ये लोग धर्म परिवर्तन से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन


नौकरी छूटी तो बना ईसाई
रिपोर्ट में बताया गया है धर्म प्रचारक आंध्र प्रदेश के हिंदू परिवार से है। एमए, बीएड करने के बाद उसने एक फाइनेंस कंपनी में काम किया। नौकरी छूटने के बाद राजस्थान के एक चर्च से ट्रेेनिंग लेकर पादरी बना और 2004 में आगरा गया।10 वर्षों के अंदर उसने संस्था के नाम पर करोड़ों रुपये की संपत्ति खड़ी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगला पद्मा में धर्मांतरण संभव
खुफिया रिपोर्ट में नगला पद्मा के 12 हिंदू परिवारों के धर्मांतरण की आशंका भी जताई गई है। नैनाना जाट क्षेत्र का युवक पादरी है। उसने ही यहां हैंडपंप लगवाया। उसके धन बांटने की भी चर्चा है। उसकी प्रार्थना सभा में तीन गांवों के करीब 20 परिवार ईसाई धर्म में आस्था जता चुके हैं। इनमें से ही 12 के धर्म बदलने की आशंका है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed