फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   many animal bones were found in the container Police were stunned Bajrang Dal created a ruckus

UP:  कंटेनर में मिलीं जानवरों की इतनी हड्डियां...फटी रह गईं पुलिस की आंखें, बजरंग दल ने कर दिया हंगामा

Mon, 16 Jun 2025 08:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Jun 2025 08:55 AM IST
सार

आगरा के ताजगंज में हड्डियों से भरा कंटनेर पकड़ा गया। इस कंटेनर के खोला गया, तो उसके अंदर इतनी हड्डियां भरी हुईं थीं, कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का खून खौल उठा। उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।  
 

विज्ञापन
many animal bones were found in the container Police were stunned Bajrang Dal created a ruckus
जानवरों की हड्डियां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के ग्वालियर हाईवे पर गुतिला गांव के पास बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हड्डियों और मांस से भरा कंटेनर पकड़ा। चालक और क्लीनर की पिटाई लगाई। हंगामा होने पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया। पशु चिकित्सक ने नमूने एकत्रित किए। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

बजरंग दल के छावनी सह संयोजक राघव सिंह ने पुलिस को बताया कि दोपहर करीब एक बजे वह कार्यकर्ताओं के साथ गुतिला फ्लाईओवर के पास पहुंचे। एक कंटेनर ग्वालियर की ओर से आता दिखा। तेज दुर्गंध आ रही थी। गोमांस होने के शक पर उसे रोका गया। कंटेनर खोलने पर जानवरों की हड्डियां और मांस रखा दिखा। गोमांस होने के शक में कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। चालक-क्लीनर को पकड़ लिया। हाथापाई करने पर पिटाई लगाई।

ये भी पढ़ें -  बर्बरता की सारी हदें पार: मासूम को खंभे से बांधकर पीटा, नाजुक अंगों पर लगाई मिर्च, वो चीखता रहा...नहीं आया रहम

 
विज्ञापन
विज्ञापन

भैंस, गाय और घोड़ों की हड्डियां
कंटेनर में बड़ी संख्या में कई जानवरों की हड्डियां दिखीं। इनमें गाय, भैंस, घोड़े और अन्य जानवरों की हड्डियां हैं। हरियाणा के नूंह इलाके में स्लाटर हाउस में भेजी जा रही थीं। चालक ने बताया कि वह अक्सर ही कंटेनर में यह लेकर जाता है। पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने मांस और हड्डियों के नमूने लिए। इन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें -  UP Weather:  यूपी में प्री-मानसून ने दी दस्तक, आगरा में झमाझम बारिश...गर्मी से मिलेगी राहत
 
विज्ञापन

केस दर्ज कर की जा रही जांच
ताज सुरक्षा एसीपी सैयद अरीब अहमद ने बताया कि कंटेनर में जानवरों की हड्डियां व कुछ मांस मिला है। सैंपलिंग के बाद इन्हें नष्ट कराया जाएगा। बजरंग दल की ओर से तहरीर मिली है। केस दर्ज कर जांच की जा रही है। चालक को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed