फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ... Mantra mulam vakyam master, Guru Kripa liberation mulam

... मंत्र मूलम् गुरु वाक्यम्, मोक्ष मूलम् गुरु कृपा

Wed, 20 Jul 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Wed, 20 Jul 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
... Mantra mulam vakyam master, Guru Kripa liberation mulam
गुरु पूर्णिमा - फोटो : Amar Ujala
गुरु पूर्णिमा पर स्कूलों, जैन मंदिरों में विभिन्न कार्यक्रम हुए 
विज्ञापन

विभिन्न संस्थाओं ने भी मनाया पर्व
विद्यार्थियों ने गुरुओं की वंदना कर आशीष प्राप्त किया 

शहर में गुरु पूर्णिमा पर्व हर्ष-उल्लास से मनाया गया। मंगलवार को स्कूलों, जैन मंदिरों में विभिन्न कार्यक्रम हुए। विभिन्न संस्थाओं ने भी इस पर्व के उपलक्ष्य में अनेक प्रकार के कार्यक्रम किए। स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने गुरुओं की वंदना की और उनका आशीष प्राप्त किया। किसी विद्यार्थी ने विचार व्यक्त किए तो किसी ने काव्य पाठ किया, तिलक लगाया और आरती उतारी। समूह गीत और नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई। 
 गायत्री पब्लिक स्कूल की दोनों शाखाओं में आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती भी मनाई गई। यूनिट-वन वजीरपुरा रोड में स्कूल की संस्थापिका राधारानी शर्मा, प्रधानाचार्य कल्याणी दीक्षित, प्रबंधक प्रद्युम्न चतुर्वेदी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राधारानी शर्मा ने गुरु को स्वर्ग का द्वार बताया। रिपुदमन सिंह, छात्रा याचिका चंदानी और यूनिट-टू शास्त्रीपुरम् में छात्रा दीपमा सक्सेना और मान्या अमुलानी ने पर्व पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने प्रार्थना के बाद समूह नृत्य की प्रस्तुति दी। 
विज्ञापन

  श्री रामकृष्ण इंटर कालेज, खंदारी (इंग्लिश मीडियम विंग) के विद्यार्थियों ने संस्थापक डा. विष्णुदेव शर्मा और प्रधानाचार्य सोमदेव सारस्वत को तिलक लगाकर आरती उतारी और श्रीफल भेंट किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। श्यामसुंदर पाल, अंकुर, अनामिका शर्मा आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 युग शक्ति गायत्री पब्लिक स्कूल, सैनिक नगर में आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा को शिक्षकों और विद्यार्थियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। गायत्री महायज्ञ हुआ। संचालन करते हुए प्रबंध निदेशक अखिलेश कुमार ने पर्व का महत्व बताया। प्रधानाचार्या अनुभा कुलश्रेष्ठ, रेनू राना, पूर्णिमा, उत्तम सिह, शंभू सिंह आदि रहे।

कलश यात्रा निकाल किया गुरुपूजन
माधव स्मारक समिति ने घटिया आजम खां स्थित पोरवाल भवन में धार्मिक अनुष्ठान से पहले कलश यात्रा निकाली गई। यहां नौ ग्रहों की पूजा के बाद गुरुजी की तस्वीर का अभिषेक किया गया। प्रसाद भी बांटा गया। कमेटी अध्यक्ष रवि माथुर, एचएस सौलंकी, हीरालाल, निर्मला देवी आदि रहे। 

गुरु भक्तों का किया सम्मान  
विहर्ष सेवा मंच की ओर से मुनि विहर्ष सागर महाराज के चार भक्तों पार्षद हेमंत प्रजापति, चंद्रप्रकाश जैन, नीरज जैन और उमा जैन को पूर्व डिप्टी मेयर नवीन जैन ने स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। महामंत्री धीरज जैन और प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इन लोगों ने गुरुवर के संदेशों का प्रचार किया है। आवास विकास कालोनी, सेक्टर सात स्थित जैन मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मंच के संरक्षक राकेश जैन, विजय जैन, लता जैन, पंकज जैन आदि रहे। मिष्ठान भी बांटा गया। 

गुरु पूर्णिमा पर गुरु पूजा 
श्री पल्लीवाल दिगंबर जैन मंदिर, धूलियागंज में श्रद्धालुओं ने आचार्य सूर्य सागर महाराज का पूजन किया। पाद प्रक्षालन के साथ पात्र भेंट किए। पवन जैन, मनीष जैन, राहुल जैन, दीपक जैन, अतुल जैन आदि रहे। 

डाक्टरों ने गुरुओं को किया सम्मानित
नेशनल मेडिको आर्गनाइजेशन (एनएमओ) ने बाग फरजाना में वरिष्ठ चिकित्सकों को सम्मानित किया। वयोवृद्ध चिकित्सक डा. केपी श्रीवास्तव, वरिष्ठ चिकित्सक डा. केके प्रूथी और डा. आरके गोयल को एनएमओ अध्यक्ष डा. अरुण चतुर्वेदी और डा. पवन गुप्ता ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। डा. डीबी शर्मा, डा. रवि सब्बरवाल, डा. सीपी पाल, डा. योगेश दीक्षित, डा. अरविंद गुप्ता, डा. मुकेश गोयल, डा. अनुपम गोयल मौजूद रहे।

गुरु की महिमा बताई
रोशन विहार स्थित मुरली मनोहर धाम में कार्यक्रम का शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ हुआ। तत्पश्चात लोगों ने गुरु पूजन किया। आचार्य विष्णु दत्त जी महाराज ने गुरु की महिमा का बखान किया। रिचा सारस्वत, सुधांशु, गौरांग, रघुवीर शरण, अनुज अम्बेश, दीपक यादव आदि मौजूद रहे।

ईश्वर प्राप्ति के लिए गुरु का होना जरूरी     
भक्त मंडल संघ की ओर से मंगलवार को श्रीराम हनुमान मंदिर, रामलीला मैदान में पर्व पर सुंदरकांड का पाठ हुआ। स्वामी हरिहर देव महाराज ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि ईश्वर की प्राप्ति के लिए गुरु का होना जरूरी है। गुरु का प्रथम पूजन संघ के अध्यक्ष केके गौतम, मीना गौतम ने किया। राहुल गौतम, शुभ्रा, नीरजा गौतम, पिंकी, एकता ने व्यवस्था संभाली। बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। 

हिंदू युवा वाहिनी ने मंगलवार को दरियानाथ मंदिर पर कार्यक्रम आयोजित किया। यहां आगरा-अलीगढ़ संभाग के प्रभारी संपूर्णानंद, महानगर अध्यक्ष तरुन सिह, विभाग प्रभारी पीयूष श्रीवास्तव, महानगर प्रभारी अनंत उपाध्याय, कृष्णा, दीपक राठौर आदि मौजूद रहे। 

साईं धाम मंदिर में भंडारा
कमला नगर स्थित साईं धाम मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे की शुरुआत संरक्षक द्वारिका नाथ गुंबर कमेटी अध्यक्ष नितिन कोहली और महंत राजेंद्र शुक्ला ने साईं बाबा की आरती करके की। मौके पर पवन अग्रवाल, संजय अग्रवाल, दिलीप बघेल ने बताया कि भक्तों ने रात आठ बजे तक भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।  

आओ सखी कुछ नया अपनाएं, वृक्ष को अपना गुरु बनाएं
इनर व्हील क्लब ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर किया पौधरोपण
गुुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर मंगलवार को इनर व्हील क्लब आफ आगरा की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर काछीपुरा में कार्यक्रम किया गया, जिसका उद्घाटन क्लब की अध्यक्ष नीलू धाकरे ने किया। इसके बाद क्लब ने विद्यालय परिसर में कुल 51 पौधे रोपे। विद्यार्थियों के ग्रुप बनाकर पौधों के रखरखाव के लिए उन्हें पांच-पांच पौधों की जिम्मेदारी दी गई। नीलू धाकरे ने कहा कि वृक्षों को हमें अपना मित्र और गुरु दोनों बनाना चाहिए। मित्र इसलिए कि वृक्ष जीवन भर हमारा साथ निभाते हैं। वे सूरज की गर्मी में छाया, लकड़ी, फल, फूल और औषधि प्रदान करते हैं। गुरु इसलिए कि वे हमें जीवन जीने की कला सिखाते हैं। स्वयं कष्ट सहकर बटोही को आराम देते हैं। पत्थर खाकर भी हमें फल देते हैं। अस्तित्व समाप्त होने पर हमें लकड़ी प्रदान करते हैं। अतिथियों का स्वागत क्लब की सचिव मधु बघेल ने किया। हिमानी सरन, बबिता भारद्वाज, मनीषा अरोड़ा, डा. नीरजा माहेश्वरी, प्रतिमा चौहान, नीतू सिंघल, डिंपल सिंघल आदि मौजूद रहीं। विद्यालय परिसर में ही रोटरी क्लब आफ आगरा सेंट्रल ने भी पौधारोपण किया। उद्घाटन पूर्व एसिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर दिगंबर सिंह धाकरे ने किया। उन्होंने बच्चों को पौधों का महत्व बताया। शरद मित्तल, रितेश अग्रवाल, राजीव कुलश्रेष्ठ, राकेश गोयल, विजय गौड़, अमित सिंघल आदि रहे। 

वन महोत्सव मनाया गया
भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान में ‘वन महोत्सव’ कार्यक्रम किया गया। केंद्राध्यक्ष डा. एसके दुबे के नेतृत्व में कर्मचारियों और अधिकारियों ने परिसर में 16 प्रजातियों के 351 पौधे रोपे। प्रधान वैज्ञानिक डा. एके परडिंयाल ने कर्मचारियों से आह्वान किया कि यहां लगाया एक भी पौधा सूखने न पाए। 


शाह मार्केट में लगाया गया भंडारा
शाह मार्केट एसोसिएशन द्वारा मार्केंट में सौरभ गुप्ता के नेतृत्व में गुरु वंदना के बाद भंडारा लगाया गया। शाम तक सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सपा महानगर अध्यक्ष रईसउद्दीन कुरैशी, कुंदनिका शर्मा, राहुल चतुर्वेदी, महेंद्र खंडेलवाल, निर्वेश शर्मा, मुकेश सिटी, अंशुल गुप्ता आदि मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed