फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mantola drain hurts the sentiments of devotees, forcing them to drink dirty water.

Agra News: श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत कर रहा मंटोला नाला, गंदे पानी से आचमन को मजबूर

Fri, 07 Nov 2025 02:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Mantola drain hurts the sentiments of devotees, forcing them to drink dirty water.
मंटोला नाला
आगरा। हाथी घाट पर श्रद्धालु यमुना जल नहीं, मंटोला नाले के दूषित पानी से आचमन करने को मजबूर हैं। इससे श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं। मंटोला नाले का पानी जो मोक्षधाम की तरफ बहता था, उसका बहाव यमुना में आई बाढ़ के बाद हाथी घाट की तरफ हो गया है।
विज्ञापन

शहर का सबसे बड़ा मंटोला नाला मोक्षधाम मोड़ स्थित चंद्रशेखर पार्क के बराबर से यमुना में गिरता था। इसका बहाव मोक्षधाम की तरफ था, लेकिन, सितंबर में यमुना में आई बाढ़ के कारण मंटोला सहित सभी नाले चोक हो गए। नदी का पानी उतरा, तो सिल्ट ने नाले का मुंह बंद कर दिया। नाले के पानी का बहाव अब उल्टी दिशा में हाथी घाट की ओर हो गई। हाथी घाट पर काली माता सहित कई मंदिर हैं। जहां हजारों श्रद्धालु रोज आते हैं। यमुना में पानी किनारों को छोड़ बीच में बह रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में यमुना किनारे बह रहे नाले के दूषित पानी को ही श्रद्धालु यमुना जल समझ कर आचमन को मजबूर हैं। रिवर कनेक्ट कैंपेन के संयोजक ब्रज खंडेलवाल का कहना है कि यमुना नदी में नाले के गंदे पानी का गिरना पूरी तरह से बंद किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरणविद डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य का कहना है कि एनजीटी ने नदी में नाला गिराने पर रोक लगा रखी है। नगर निगम की लापरवाही से मंटोला नाले के जरिए सीवर, चमड़े की कतरन व अन्य गंदगी पहले नदी में जा रही थी। अब धर्मस्थलों के आगे बह रही है। यमुना प्रेमी शारिक इकबाल ने भी इस दुर्दशा पर रोष व्यक्त किया है। मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि इस संबंध में नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल से रिपोर्ट मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed