फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   manrega

अधिक से अधिक श्रमिकों को मनरेगा कार्यों में लगाकर रोजगार उपलब्ध कराएं- डीएम

Tue, 23 Jun 2020 06:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
manrega
कासगंज में मनरेगा के तहत कार्य करते मजदूर - फोटो : KASGANJ
कासगंज। डीएम सीपी सिंह ने कहा कि कोविड-19 त्रासदी के बीच अधिक से अधिक श्रमिकों को मनरेगा कार्यों में लगा कर रोजगार उपलब्ध कराएं। प्रवासी श्रमिकों को प्राथमिकता से मनरेगा कार्यों से जोड़ा जाए। शासन के निर्देशानुसार जनपद में 26 जून 2020 तक 48,291 तक श्रमिकों को मनरेगा कार्यों से जोडने का लक्ष्य शतप्रतिशत पूर्ण किया जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में मनरेगा कार्यों में योजित श्रमिकों के अतिरिक्त और श्रमिकों को मनरेगा कार्यों में लगाया जाएगा। कुल 48,291 श्रमिकों को योजित करने का लक्ष्य जिले के सभी विकासखंडों को आवंटित कर कार्य कराया जा रहा है। शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष रणनीति बनाकर लगातार प्रगति की जा रही है और शतप्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जाएगा। डीएम ने कहा कि यदि किसी श्रमिक के पास जॉबकार्ड न हो, कराए जा रहे कार्य की गुणवत्ता से शिकायत हो अथवा प्रवासी श्रमिकों को मनरेगा कार्य न मिल रहा हो तो कंट्रोल रूम नंबर पर शिकायत करें।
विज्ञापन

सीडीओ तेज प्रताप मिश्र ने बताया कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में कुल 37,696 श्रमिकों द्वारा मनरेगा कार्य किया जा रहा है। जिले की 423 ग्राम पंचायतों में कुल 13,773 प्रवासी श्रमिक हैं। वर्तमान में प्रवासी श्रमिकों से आच्छादित सभी 423 ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्य चल रहा हैए 4,545 प्रवासी श्रमिकों के नवीन जॉबकार्ड बनाए गए हैं, 4,049 श्रमिकों को पूर्व में निर्गत जॉबकार्डों में जोड़ा गया है। जिले में 8,787 प्रवासी श्रमिकों से मनरेगा कार्य कराया जा रहा है। इसी प्रकार 6,860 गैर प्रवासी श्रमिकों को पूर्व में निर्गत जॉबकार्डों से जोड़कर मनरेगा कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed