फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   manrega

10376 प्रवासी श्रमिकों को रोजगार देने को सेवा योजन विभाग ने कसी कमर 14-52-30

Fri, 12 Jun 2020 10:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
manrega
कासगंज। यहां दरख्तों के साए में धूप लगती है। चलो यहां से यारो उम्र भर के लिए। लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों पर दुष्यंत कुमार की यह पक्तियां सटीक बैठती हैं। लहूलुहान और छाले भरे पैंरों के साथ हजारों किलोमीटर पैदल चलकर घर पहुंचने वाले मजदूरों के लिए अब जिले में ही रोजगार देने की तैयारी हो चुकी हैं। सेवा योजन विभाग ने ऐसे हर हाथ को काम देने के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। सेवा मित्र एप पर अब तक 10376 प्रवासियों का पंजीकरण हो भी चुका है।
विज्ञापन

जिले में बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर देश के विभिन्न हिस्सों से लौटकर आए हैं। अब तक 22 हजार से अधिक मजदूर चिह्नित हो चुके हैं। इनमें प्रशिक्षित व अप्रशिक्षित दोनों प्रकार के मजदूरों को रोजगार से जोड़ना है। 18 से 47 वर्ष तक की आयु के 10 हजार 376 मजदूर अब तक चिह्नित कर इनका सेवा मित्र एप पर पंजीकरण किया जा चुका है। इनमें से बढ़ई, मिस्त्री, प्लंबर, पेंटर, बिजली मिस्त्री सहित 61 प्रकार के काम से जुड़े कामगारों का ब्योरा तैयार हो रहा है।
विज्ञापन

सेवा योजन कार्यलय पर इस एप के माध्यम से ऑनलाइन व ऑफ लाइन दोनों तरीकों से पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन आवेदन के लिए सेवायोजन डॉट यूपी डॉट एनआईसी डॉट इन पर लॉगइन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से काम करेगा एप
यदि किसी व्यक्ति को अपने इलाके के बिजली मिस्त्री की आवश्यकता है तो उसे मोबइल एप पर जिला और अपने विकास क्षेत्र का नाम लिखना होगा। इसके बाद उसके इलाके के सभी कामगारों की पूरी सूची सामने आ जाएगी। इसके बाद उसके मोबाइल पर संपर्क करके उसे बुलाकर अपना कार्य कराया जा सकता है।

पंजीकरण को ये प्रमाणपत्र होंगे आवश्यक
सभी शैक्षिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड या वोटर आईडी, पुलिस वैरीफिकेशन प्रमाणपत्र, शपथ पत्र
प्रवासी मजदूरों को रोजगार से जोड़ने के लिए सेवा मित्र एप के माध्यम से पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अन्य बेरोजगार भी इस एप पर अपना पंजीकरण करा सकते है। कार्यालय पर जाकर पंजीकरण कराने वाले बेरोजगारों को आवश्यक प्रमाणपत्र के साथ पहुंचाना होगा। यहां उनका पंजीकरण कर लिया जाएगा।
- रामखिलाड़ी, प्रभारी, जिला सेवा योजन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed