{"_id":"69695a962155ff945709dd96","slug":"manoj-sharma-of-the-district-became-the-vice-president-of-up-roller-sports-agra-news-c-365-1-sagr1044-106113-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जिले के मनोज शर्मा बने यूपी रोलर स्पोर्ट्स के उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जिले के मनोज शर्मा बने यूपी रोलर स्पोर्ट्स के उपाध्यक्ष
Fri, 16 Jan 2026 02:52 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
मनोज शर्मा
आगरा। नोएडा में आयोजित उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा में आगरा को जिम्मेदारी मिली है। भारतीय रोलर स्केटिंग फेडरेशन से मान्यता प्राप्त संघ की इस बैठक में नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
आगरा रोलर स्केटिंग वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव मनोज शर्मा को उत्तर प्रदेश का उपाध्यक्ष एवं अन्य रोलर खेलों का चेयरमैन नियुक्त किया गया। वहीं, अजय कुमार को मंडल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई। संघ के अध्यक्ष संदीप भटनागर और प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र राठौर ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की।
मनोज शर्मा कई वर्षों से आगरा में स्केटिंग के विस्तार के लिए प्रयासरत हैं। बड़ी संख्या में बच्चे स्केटिंग करते नजर भी आते हैं। नवनियुक्त मंडल कोऑर्डिनेटर अजय कुमार आर्मी पब्लिक स्कूल में खेल परीक्षक हैं। वह पांच वर्षों से आगरा रोलर स्केटिंग एसोसिएशन से सक्रिय रूप से जुड़े हैं।
विज्ञापन
इन नियुक्तियों पर एसोसिएशन के संरक्षक रवि कुमार चौबे, अध्यक्ष कर्नल अजय सिंह चौहान, आर्मी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. रूपाली गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष केके सिंह, उपाध्यक्ष ऋतु खन्ना, सहसचिव वीरपाल और नीतीश नौहवार ने हर्ष व्यक्त किया है।