{"_id":"69cae6a7354849400c006e47","slug":"manish-sets-record-by-cycling-1421-km-agra-news-c-421-1-sagr1008-4624-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 1,421 किमी साइकिल चलाकर मनीष ने बनाया रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 1,421 किमी साइकिल चलाकर मनीष ने बनाया रिकॉर्ड
विज्ञापन
भारतीय सेना के जवान मनीष
फतेहाबाद। क्षेत्र के गांव जाजपुर निवासी भारतीय सेना के जवान मनीष ने नई दिल्ली स्थित इंडिया गेट से मुंबई स्थित गेटवे ऑफ इंडिया तक साइकिल से 1,421 किमी दूरी तय कर अंतरराष्ट्रीय स्तर का रिकॉर्ड बनाया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर है।
मनीष भारतीय सेना की 5 ग्रेनेडियर्स यूनिट में हवलदार के पद पर तैनात हैं। उन्होंने 25 मार्च को रात 2 बजे अपनी यात्रा शुरू की थी और 28 मार्च की सुबह 9 बजकर 22 मिनट पर सफलतापूर्वक पूरा किया। मनीष ने ये दूरी 49 घंटे 53 मिनट के साइकिलिंग समय में पूरी की। विश्राम सहित कुल 69 घंटे 14 मिनट का समय लगा।
मनीष ने कहा कि यह एक सपने के सच होने जैसा है। यात्रा के दौरान उन्हें अत्यधिक थकान, नींद और शारीरिक दर्द जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने सपोर्ट क्रू के योगेश शर्मा और जोगेंद्र सिंह को भी दिया। उन्होंने बताया कि इस उपलब्धि को इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है। संवाद