फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   manipuri news child died safocation

Agra News: डेढ़ साल के मासूम की गले में नमकीन फंसने से हुई मौत, परिवार में मातम

Fri, 27 Jun 2025 01:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
manipuri news child died safocation
बिछवां। थाना क्षेत्र के वुर्राचक सहारा गांव में बृहस्पतिवार को डेढ़ साल के मासूम हार्दिक की गले में नमकीन फंसने से मौत हो गई। घर के इकलौते चिराग को खोने से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार दोपहर की है। गांव वुर्राचक सहारा निवासी रजनीश और गोल्डी का डेढ़ वर्षीय पुत्र हार्दिक अपनी मां से कुछ खाने के लिए जिद कर रहा था। मां गोल्डी ने उसे दुकान से लाकर नमकीन दे दी और अपने काम में व्यस्त हो गईं। खेलते-खेलते मासूम हार्दिक ने काफी नमकीन खा ली। इसी दौरान कुछ नमकीन उसके गले में फंस गई, जिससे उसकी सांस की नली अवरुद्ध हो गई। नमकीन गले में फंसने के बाद हार्दिक पहले रोने लगा और फिर बेहोश हो गया। बच्चे की हालत बिगड़ती देख रोती-बिलखती मां और परिजन उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले गए। वहां बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में बच्चे ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां गोल्डी के पैरों तले जमीन खिसक गई। वह रोने-बिलखने लगी। हार्दिक के पिता रजनीश, जो करीब 15 दिन पहले दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करने गए थे, बेटे की मौत की खबर मिलते ही तुरंत घर के लिए रवाना हो गए हैं। परिजन ने पुलिस को सूचना नहीं दी और बच्चे के शव को लेकर गांव वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed