{"_id":"61e086e2d815a678be03c606","slug":"mangode-will-be-held-at-the-site-of-the-picket-a-call-has-been-sent-to-the-administration-agra-news-agr52116422","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना स्थल पर तलेंगे मंगोड़े, प्रशासन को भेजा बुलावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना स्थल पर तलेंगे मंगोड़े, प्रशासन को भेजा बुलावा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। तीन महीने से धनौली में सिरोली रोड पर नाला निर्माण के लिए धरना-प्रदर्शन कर रहे लोग शुक्रवार को मकर संक्रांति पर धरना स्थल पर मंगोड़े तलेंगे। प्रशासन को बुलावा भेजा गया है। बृहस्पतिवार को 93वें दिन धरना जारी रहा। क्षेत्रीय लोग चुनाव बहिष्कार का एलान भी कर चुके हैं।
धनौली में नाला निर्माण के लिए प्रदर्शनकारी महिला की मौत के बाद भी नाला नहीं बन सका। अधिकारियों ने टेंडर जारी होने का दावा किया था लेकिन प्रदर्शनकारियों को टेंडर की प्रति नहीं दी गई। प्रशासन और नेताओं की वादाखिलाफी से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है।
चौ. प्रेम सिंह ने बताया कि 13 अक्तूबर से धरना चल रहा है। बृहस्पतिवार को तीन महीने हो गए। तब से 15 से अधिक हवन यज्ञ, मुंडन प्रदर्शन, भूख हड़ताल, भू समाधि, कलेक्ट्रेट का घेराव कर चुके हैं लेकिन प्रशासन जनसमस्या के निस्तारण के लिए गंभीर नहीं। जिसके कारण तीन महीने से समस्या जस की तस बनी हुई है।