फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mangalsutra, anklets and toe rings are becoming popular in Rajkot.

Agra News: राजकोट के मंगलसूत्र, पायल, बिछिया आ रहे पसंदन

Wed, 16 Oct 2024 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 16 Oct 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Mangalsutra, anklets and toe rings are becoming popular in Rajkot.
कासगंज। करवा चौथ पर्व के नजदीक आते ही सराफा बाजार में चमक आ गई है। सोने चांदी की कीमतों में तेजी के बाद भी खरीदारी को महिलाओं में उत्साह है। हॉलमार्क के साथ ही फैंसी डिजायन पसंद की जा रही है। महिलाओं को राजकोट के मंगलसूत्र, पायल, बिछिया पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन

पर्व में चार दिन का समय शेष रह गया है। इसी के साथ ही सराफा बाजार में चमक आ गई है। पिछले साल से कीमतों की बात की जाए तो सोने के भाव में लगभग 17 हजार रुपये तोले की तेजी है तो वहीं, चांदी की कीमतों में लगभग 19 हजार रुपये किलो की तेजी का रुख है।
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों ने करवा चौथ पर्व को लेकर अपनी तैयारियां की है। चांदी के आकर्षक करवा एवं डिजाइनदार पायल एवं बिछिया का स्टॉक किया है। सर्राफा बाजार मे सोने के मंगलसूत्र पांच ग्राम 50 ग्राम , सोने की पायल 10 ग्राम से 40 ग्राम तक, सोने की अंगूठी एक ग्राम से 10 ग्राम वजन तक उपलब्ध है। महिलाओं मे राजकोट के मंगलसूत्र, एमरल्ड बिजिल अंगूठी, पहली पसंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांदी में राजकोट की पायल, अहमदाबादी पायल, प्लास्टर पायल,बौम्बे पायल , आगरा पायल, गिन्नी पायल,पोलकी पायल, सिग्निटी के बिछिया महिलाओं को भा रहे हैं। चांदी के करवा भी चार हजार से लेकर 20 हजार तक की कीमत के मंगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed