फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mandi complex take over for election

डीएम ने गल्ला मंडी परिसर स्थित सब्जी मंडी की दुकानों व परिसर का किया अधिग्रहण

Fri, 14 Jan 2022 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
mandi complex take over for election
कासगंज में मंडी परिसर के अधिग्रहण के लिए निरीक्षण करतीं डीएम हर्षिता माथुर, एसपी रोहन प्रमोद बोत? - फोटो : KASGANJ
कासगंज। विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियां जोरों से जारी है। पोलिंग बूथों से लेकर मतगणना केंद्र तक की सभी व्यवस्थाएं तेजी के साथ की जा रहीं हैं। शहर की गल्ला मंडी परिसर स्थित सब्जी मंडी की दुकानों व परिसर को जिलाधिकारी ने मतदान के बाद ईवीएम को रखने व मतगणना के लिए अधिग्रहित किया है। डीएम हर्षिता माथुर ने एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे व अन्य अधिकारियों के साथ गल्ला मंडी परिसर में पहुंचकर सब्जी मंडी की दुकानों व परिसर निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं के संबंध में मंडी सचिव को निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने फल, सब्जी मंडी की दुकानों और परिसर को एक फरवरी से 15 मार्च तक के लिए अधिग्रहण करने की कार्रवाई की है। इस संबंध में मंडी सचिव को अधिग्रहण आदेश भेजकर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने को कहा है। अब मंडी सचिव दुकानदारों को नोटिस देकर निर्धारित समय के लिए परिसर खाली कराएंगे। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता और प्रभारी अधिकारी को सफाई व्यवस्था के संबंध में निर्देशित किया है। डीएम ने एसपी के साथ पूरे परिसर का भ्रमण करते हुए निरीक्षण किया। पूर्व के चुनाव में कहां क्या तैयारियां की थीं। इस संबंध में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

श्रीगणेश इंटर कॉलेज को भी किया अधिग्रहित
कासगंज। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने चुनाव व्यवस्थाओं के लिए मतदान और मतगणना कार्मिकों के प्रशिक्षण आदि कार्यों के लिए 25 जनवरी से निर्वाचन प्रक्रिया की समाप्ति तक अधिग्रहण कर लिया है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक एवं श्रीगणेश इंटर कॉलेज के प्रबंधक को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण टीमें, उड़नदस्ता टीमें हुई सक्रिय
कासगंज। विधानसभा चुनावों को लेकर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण टीमें, उड़नदस्ता टीमें, स्टेटिक सर्विलांस टीमें, वीडियो निगरानी टीमें गठित कर सक्रिय कर दी गई हैं। समस्त टीमों द्वारा जिले में निरंतर कार्रवाई जारी है।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी टीमें अपने अपने क्षेत्र में कार्रवाई जारी रखें। यदि टीम में कोई सदस्य अनुपस्थित हो तो इसकी तत्काल जानकारी उपलब्ध कराई जाए। अवैध शराब, अवैध धन के संबंध में लिखित साक्ष्य का अवलोकन कर लें यदि कोई लिखित साक्ष्य प्राप्त नहीं होता है तो उसकी वीडियोग्राफी कराई जाए। जनपद में 33 पाइंट तथा 21 बैैरियर बनाए है। अगली शिफ्ट के प्रभारी के आने के बाद ही अपनी शिफ्ट को छोड़े तथा तथा प्रतिदिन निर्धारित प्रारूप पर सूचना नोडल अधिकारी को उपलब्ध कराएं।

25 जनवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस
कासगंज। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 25 जनवरी को बारहवां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। अपर जिलाधिकारी एके श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूलों व शैक्षिक संस्थाओं में लोकतंत्र एवं मतदाता सहभागिता, विषय पर निबंध, वाद-विवाद प्रतियोगिता, मॉकपोल, ड्राइंग और क्विज प्रतियोगिता आदि गतिविधियां राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को स्कूल व शैक्षिक संस्थाओं में ऑनलाइन गतिविधियों के साथ ही सभी कार्यालयों में कोविड नियमों एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये शपथ दिलाने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed