{"_id":"60b393299546ab4bab5cadfd","slug":"man-tried-commit-suicide-on-railway-track-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: आत्महत्या करने को रेलवे ट्रैक पर लेटा व्यक्ति, ऊपर से गुजर गई ट्रेन, हुआ कुछ ऐसा खरोंच तक नहीं आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: आत्महत्या करने को रेलवे ट्रैक पर लेटा व्यक्ति, ऊपर से गुजर गई ट्रेन, हुआ कुछ ऐसा खरोंच तक नहीं आई
Mon, 31 May 2021 12:59 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 31 May 2021 12:59 AM IST
सार
जाको राखे साईंयां मार सके न कोय...। मथुरा जिले के एक व्यक्ति पर यह कहावत चरितार्थ हुई है। उक्त व्यक्ति आत्महत्या करने को पटरियों के बीच में लेट गया था, उसके ऊपर से ट्रेन गुजर गई। लेकिन उसे खरोंच तक नहीं आई।
विज्ञापन
रेलवे लाइन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा जिले से ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप सहम जाएंगे। यहां एक व्यक्ति आत्महत्या करने लिए रेलवे ट्रैक पर लेट गया, लेकिन ट्रेन को आता देख वह डर गया और दोनों पटरियों के बीच में आ गया। ट्रेन उसके ऊपर होकर गुजर गई। गनीमत रही कि वह सुरक्षित बच गया।
विज्ञापन
व्यक्ति को खरोंच तक नहीं आई। ट्रेन निकल जाने के बाद वह उठ खड़ा हुआ। घटनास्थल से थोड़ी दूर स्थित रेलवे फाटक के गेटमैन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले आई। सूचना पर उसके परिजन आ गए। व्यक्ति को समझा-बुझाकर परिजन अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
मामला थाना मांट क्षेत्र का है। रविवार की सुबह आठ बजे थाना मांट के गांव बहाद्दीन निवासी गजेंद्र सिंह (45) हाथरस मार्ग पर मांट फाटक गेट संख्या 343 पर रेलवे ट्रैक पर लेट गया। उसको रेलवे पटरी पर लेटता देख गेटमैन नवनीत कुमार ने आवाज लगाई, लेकिन तब तक मालगाड़ी आ गई।
विज्ञापन
मौत के 'डर' ने बचाई जान
मालगाड़ी को देखकर गजेंद्र सिंह डर गया और बचने के लिए पटरियों के बीच में आ गया। देखते ही देखते पूरी मालगाड़ी उसके ऊपर से गुजर गई। पटरियों के बीच में होने से वह सकुशल बच गया। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक उत्तम चंद पटेल मयफोर्स के पहुंच गए और उक्त व्यक्ति को थाना राया ले आए।
जानकारी होने पर रेलवे पुलिस प्रभारी नारायण सिंह भी मौके पर पहुंच गए। घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक उत्तम चंद पटेल ने बताया कि गजेंद्र मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसके परिवार के साथ लगातार दो हादसे हो गए, इससे वह दुखी हो गया। परिजन समझा बुझाकर अपने साथ ले गए हैं।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।