फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Man Tied With Tree An Brutally Beaten In Blame Of Mobile Stolen Video Goes Viral On Social Media

मैनपुरी में अमानवीयता: मोबाइल चोरी के शक में युवक की पेड़ से बांधकर पिटाई, रहम की भीख मांगता रहा, लोग वीडियो बनाते रहे

Thu, 20 May 2021 05:29 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 20 May 2021 05:29 PM IST
सार

मोहन कुमार गिट्टी, मोरंग की दुकान पर देखरेख का काम करता है। घर वापस आने के दौरान नगला रते निवासी कुछ युवकों ने उसे रोका और उस पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाकर उसे उठाकर ले गए।

विज्ञापन
Man Tied With Tree An Brutally Beaten In Blame Of Mobile Stolen Video Goes Viral On Social Media
मैनपुरी में पेड़ से बांधकर युवक की पिटाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जनपद के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नगला रते में मोबाइल चोरी करने के शक में कुछ लोगों ने एक युवक को पेड़ से बांधकर जमकर पीटा। गुरुवार को युवक की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक का मेडिकल कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में तलाश कर रही है। मैनपुरी में इससे पहले भी एक घटना घटित हो चुकी है, जिसमें हलवाई का काम करने वाले युवक की जान चली गई थी।
विज्ञापन


रस्सी से बांध दिया
बताया गया है कि कोतवाली क्षेत्र के गोपीनाथ बस अड्डा निवासी मोहन कुमार गिट्टी, मोरंग की दुकान पर देखरेख का काम करता है। बुधवार को वह वंशीगोहरा से घर वापस आ रहा था, तभी रास्ते में नगला रते निवासी कुछ युवकों ने उसे रोक लिया। उस पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाते हुए वापस करने की बात कहने लगे। मोहन ने जब चोरी न करने की बात कही तो आरोपी गाली गलौज करते हुए उसे उठाकर ले गए। नगला रते ले जाने के बाद उसकी शर्ट उतारकर रस्सी से युवक को पेड़ से बांध दिया। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
आरोप है कि इसके बाद युवक की जमकर पिटाई की गई। युवक को पेड़ से बांधकर पीटा गया जिसका वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने युवक का डॉक्टरी परीक्षण कराया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच शुरू
इस घटना के बाद क्षेत्राधिकारी अभय नरायण का कहना है कि युवक को पीटने का वीडियो मिला है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- #LadengeCoronaSe: घबराएं नहीं, संयम के साथ घर पर कराएं इलाज, जीतें कोरोना वायरस से जंग

ये भी पढ़ें- चिकित्सक की सलाह: जल्दबाजी में खुद नहीं कराना चाहिए एचआरसीटी, इन बातों का रखें ध्यान
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed