{"_id":"654f0bc2dbeb29d075063b6d","slug":"man-shot-dead-family-member-who-came-to-save-him-stabbed-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, बचाने आए परिवार के सदस्य को मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, बचाने आए परिवार के सदस्य को मारा चाकू
Sat, 11 Nov 2023 10:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 11 Nov 2023 10:36 AM IST
सार
पुलिस रात में ही सूचना पर पहुंच गई और घटना की छानबीन की जा रही है। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है।
विज्ञापन
crime demo, Arrested demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
एटा के थाना जैथरा क्षेत्र के गांव बरौली सुहागपुर में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसे बचाने आए परिवार के सदस्य पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना जैथरा क्षेत्र के गांव बरौली सुहागपुर निवासी महेश चंद्र 65 वर्ष की गोली मारकर शुक्रवार रात हत्या कर दी गई। परिवार के ही एक व्यक्ति ने उन्हें बचाने का प्रयास किया तो चाकू मारकर उसे घायल कर दिया। घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। पुलिस रात में ही सूचना पर पहुंच गई और घटना की छानबीन की जा रही है। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि व्यक्ति की हत्या गोली मारकर की गई है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। हत्या की वजह तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक परिजन स्पष्ट नहीं कर पाए हैं।