फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man sexual abused the girl by blackmailing in agra

आगरा: ब्लैकमेल कर युवती से दुष्कर्म, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 15 Nov 2021 09:58 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Nov 2021 09:58 AM IST
सार

पीड़िता जब नाबालिग थी, युवक तब से उसका यौन शोषण कर रहा था। आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया। इस बीच पीड़िता के पिता की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी मुकर गया। 

विज्ञापन
man sexual abused the girl by blackmailing in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

आगरा के थाना न्यू आगरा में युवती से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें आरोपी युवक, उसके पिता, मां और भाइयों को नामजद किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


सदर क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता द्वारा दर्ज कराए मुकदमे में लिखा है कि 12 साल पहले वो कक्षा नौ में पढ़ती थी। तब घर में न्यू आगरा क्षेत्र निवासी भरत कपूर का आना-जाना था। वो उसके साथ अश्लील हरकत करता था। वह विरोध करती थी तो भाग जाता था। 
विज्ञापन


इस बारे में पीड़िता ने अपने माता-पिता को भी बताया। भरत कपूर ने उनसे माफी मांग ली। इसके बाद भरत कपूर एक दिन बहलाकर पीड़िता को एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। वीडियो भी बना लिया। इसे दिखाकर ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर धमकी दी कि उसे कहीं का नहीं छोड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई वर्षों तक किया शोषण 
पीड़िता ने माता-पिता को बताया। इस पर उन्होंने भरत के परिजनों को घर बुलाया। उन्होंने युवती से शादी का वादा किया। बदनामी के भय से वो शिकायत करने थाने में नहीं गए। इसका फायदा भरत कपूर उठाता रहा। उसका शोषण करता रहा। 

वर्ष 2012 को पीड़िता के पिता की मृत्यु हो गई। शादी की कहने पर युवक एक दिन मंदिर ले गया। जहां उसकी मांग भर दी। मोबाइल से शादी का वीडियो भी बना लिया। पीड़िता के पास दोनों के साथ रहने के फोटो और वीडियो भी हैं। 

अब भरत की मां, पिता, भाइयों ने शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने एसपी सिटी से शिकायत की। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया। थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed