फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Man sentenced to 7 years in prison for attempted rape

Agra News: दुष्कर्म की कोशिश के दोषी को 7 साल की सजा

Fri, 17 Oct 2025 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 17 Oct 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Man sentenced to 7 years in prison for attempted rape
मैनपुरी। वर्ष 2015 में घिरोर क्षेत्र में हुए दुष्कर्म की कोशिश के एक मामले में 10 साल बाद न्यायालय ने आरोपी का दोष सिद्ध होने पर 7 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोषी पर 10 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। थाना घिरोर क्षेत्र की रहने वाले एक व्यक्ति ने वर्ष 2015 में थाना घिरोर क्षेत्र के नगला किसी रोड निवासी कलाम हुसैन के खिलाफ पुत्री के साथ दुष्कर्म की कोशिश का केस दर्ज कराया था। केस दर्ज करने के बाद विवेचक की ओर से जांच की और न्यायालय में साक्ष्य आदि प्रस्तुत किए। पीड़िता की न्यायालय में गवाही भी कराई गई। साक्ष्यों के साथ आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई थी। शुक्रवार को मामले में आरोपी कलाम हुसैन ने जुर्म स्वीकार कर लिया। दुष्कर्म की कोशिश के मामले में दोष सिद्ध होने पर न्यायालय स्पेशल जज पॉक्सो ने दोषी को 7 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed