फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Man Murdered In Firozabad Nagala Bhagvant Crime News

फिरोजाबाद: धारदार हथियार से गला काटकर आगरा के व्यक्ति की हत्या, खंदी में पड़ा मिला शव

Tue, 14 Dec 2021 11:59 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 14 Dec 2021 11:59 AM IST
सार

मृतक आगरा के थाना चित्रहाट क्षेत्र का रहने वाला था। वह फिरोजाबाद के जिला कारागर में बंद अपने बेटे और भांजे से मिलाई करने आया था। मंगलवार की सुबह उसका शव खंदी में पड़ा मिला। 

विज्ञापन
Man Murdered In Firozabad Nagala Bhagvant Crime News
फिरोजाबाद में शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के जिला कारागार में बंद बेटे और भांजे से मिलने आए व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव सराय शेख स्थित नगला भगवंत के समीप खंदी में फेंक दिया गया। मंगलवार की सुबह शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर एसपी देहात के साथ कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

सिरसागंज क्षेत्र के गांव सराय शेख स्थित नगला भगवंत के समीप खंदी में मंगलवार सुबह 50 वर्षीय अधेड़ का शव पड़ा मिला। जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, सीओ सिरसागंज के साथ थानाध्यक्ष सिरसागंज आजाद पाल सिंह, नगला खंगर थानाध्यक्ष तेजवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव की तलाशी ली। 
विज्ञापन

आधार कार्ड से हुई शिनाख्त
तलाशी के दौरान मृतक की जेब से मोबाइल नंबर लिखी पर्ची और आधार कार्ड बरामद हुआ। आधार कार्ड से शव की पहचान सुभाष पुत्र साहब सिंह निवासी सूरज नगर थाना चित्रहाट आगरा के रूप में की गई। सुभाष के शरीर पर धारदार हथियारों के निशान थे। शव से कुछ दूर एक छुरी भी बरामद हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए डॉग स्क्वैड और फील्ड यूनिट के साथ एसओजी को भी मौके पर बुला लिया था। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सुभाष की हत्या और शव बरामद होने की सूचना पर परिजनों में चीत्कार मच गई। जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि सुभाष की बहन नगला खंगर क्षेत्र के गांव मढै़या में रहती है। सुभाष का बहन के घर आना-जाना था। थानाध्यक्ष सिरसागंज आजाद पाल सिंह ने बताया कि मामले में देर शाम तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सुभाष की बहन नगला खंगर थाना क्षेत्र में रहती है।

जिला जेल में बंद है सुभाष का बेटा
थानाध्यक्ष सिरसागंज आजाद पाल सिंह ने बताया कि सुभाष का बेटा हरिओम उर्फ लला व भांजा ऋषि दहेज हत्या के आरोप में जिला कारागार में बंद है। पूछताछ के दौरान परिजनों ने बताया कि सुभाष सोमवार को अपने बेटे और भांजे से मिलने के लिए आया था। वह जेल पहुंचा अथवा नहीं। इस बारे में जेल में बंद बेटे से पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed