{"_id":"5bd00bfdbdec22699072be20","slug":"man-murdered-body-found-in-a-house","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेरहमी से हत्या कर बोरे में बंद किया शव, कमरे में बदबू आने पर हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरहमी से हत्या कर बोरे में बंद किया शव, कमरे में बदबू आने पर हुआ खुलासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 24 Oct 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
demo pic
मथुरा के गोविंदनगर के सेक्टर जी-वन स्थित एक मकान में बोरे में बंद शव मिला है। शव चेहरा बुरी तरह से कुचला गया है। शरीर पर भी चोटों के निशान हैं। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि जिस कमरे में शव मिला है, उसमें फर्रूखाबाद का एक व्यक्ति किराये पर रहता था। जानकारी जुटाई जा रही है।
थाना गोविंदनगर के रामलीला ग्राउंड के पीछे सेक्टर जी-वन में नवल सिंह चौधरी की बेटी रेखा का प्लाट है। इस प्लाट में एक कमरा बना हुआ है। इस कमरे से दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों को शक हुआ। सूचना पर गोविंदनगर पुलिस पहुंची और कमरे का ताला तोड़ दिया। देखा तो कमरे में एक बोरा रखा था, जिससे दुर्गंध आ रही थी।
बोरे को खोला तो उसमें एक 45 साल के युवक का शव निकला। शव की पहचान मिटाने को चेहरे को भारी चीज से कुचला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीओ सिटी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि पांच दिन पुराना शव लग रहा है। पहचान छुपाने के लिए चेहरे को बिगाड़ गया है।

Trending Videos
कमरे में किराये पर रहता है एक व्यक्ति
जिस कमरे में शव मिला है कि उसमें एक माह पहले फर्रूखाबाद का शिवशंकर बघेल किराए पर रहने आया था। 50 साल का शिवशंकर बघेल राजमिस्त्री का काम करता है। शव किसका है इसके प्रयास में गोविंदनगर पुलिस जुट गई है। राज मिस्त्री भी मौके पर नहीं मिला।
कमरे में मिले शव की सूचना पर फारेंसिक टीम भी पहुंच गई। फारेंसिक टीम ने महत्वपूर्ण तथ्य जुटाए हैं। मृतक के कपड़े भी जांच को भेजे गए हैं। उधर, राजमिस्त्री के मोबाइल को सर्विलांस पर लगवाया गया है। फिलहाल पुलिस ने राजमिस्त्री के नंबर पर फोन करके उसके परिवार को भी बुलवाया है।
प्लाट के सामने विष्णु मंदिर पर रहने वाले नवल सिंह का कहना है कि तीन दिन पहले तो राजमिस्त्री को घूमते देखा गया है। अगर ऐसा है तो कमरे में मिला शव राजमिस्त्री का नहीं है। इस शव को पुलिस पांच दिन पुराना बता रही है। आखिर शव किसका है, इसमें गोविंदनगर पुलिस जुटी हुई है।