फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man molested the school girl by entering the bathroom victim commits suicide in mainpuri

Girl Suicide: शोहदे ने घर में घुसकर छात्रा से की छेड़छाड़, घटना से आहत पीड़िता ने दी जान

Mon, 19 Sep 2022 10:19 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 19 Sep 2022 10:19 AM IST
सार

भोगांव के एक गांव की रहने वाली किशोरी 11वीं की छात्रा थी। आरोप है कि गांव का ही एक युवक उससे छेड़छाड़ करता था। रविवार को आरोपी ने हद कर दी। उसने घर में घुसकर छेड़छाड़ की। 

विज्ञापन
man molested the school girl by entering the bathroom victim commits suicide in mainpuri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र में छेड़छाड़ की घटना से आहत 11वीं की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। रविवार शाम को छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

कई दिनों से कर रहा था आरोप 

घटना भोगांव क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी 11वीं की छात्रा थी। उसके पिता की मौत हो चुकी है। मृतका की मां ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि गांव का ही युवक संजय यादव उर्फ संडे स्कूल आते-जाते समय उनकी बेटी से छेड़खानी करता था। बेटी ने उसकी हरकतों का विरोध किया, लेकिन वह नहीं माना। 

विज्ञापन

 

Mathura Crime: सीने में लगी गोली, फट गया दिल और फेफड़ा, साहिल हत्याकांड में चार दोस्त नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन


लोकलाज के कारण मां-बेटी ने चुप रहीं, जिससे आरोपी का दुस्साहस बढ़ता गया। रविवार को उसने हद पार कर दी। मृतका की मां का आरोप है कि दोपहर को वह बाथरूम में नहा रही थी, तभी आरोपी युवक घर में घुस आया। बेटी से छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी ने शोर मचा दिया।

दुपट्टे से फंदा बनाकर दी जान 

किशोरी की मां जब बाथरूम से बाहर निकली तो आरोपी भाग गया। घटना से आहत किशोरी ने छत पर जाकर आत्महत्या कर ली। शाम करीब चार बजे उसका शव दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। किशोरी की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे गए। उन्होंने शव को फंदे से नीचे उतारा। 

मृतका की मां ने आरोपी संजय यादव के खिलाफ थाने में तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।  वहीं एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि छात्रा की खुदकुशी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed