मथुरा के हनुमान नगर के 17 वर्षीय युवक साहिल के सीने पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। खून से लथपथ शव घर से कुछ ही दूर एक मैदान में मिला था। लाश के पास से ही खोखा कारतूस फंसा तमंचा भी बरामद हुआ। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी। इस मामले में मृतक के दादा की तहरीर पर चार दोस्तों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि गोली साहिल के सीने में लगी थी। गोली से दिल और फेफड़ा फट गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
{"_id":"6327408973c33339ea5234a0","slug":"mathura-crime-four-friends-named-in-sahil-murder-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mathura Crime: सीने में लगी गोली, फट गया दिल और फेफड़ा, साहिल हत्याकांड में चार दोस्त नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura Crime: सीने में लगी गोली, फट गया दिल और फेफड़ा, साहिल हत्याकांड में चार दोस्त नामजद
Sun, 18 Sep 2022 09:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 18 Sep 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
साहिल हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के दादा की तहरीर पर सुमित, अमन, विवेक और सौरभ (सभी निवासीगण हनुमान नगर) के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी करके सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया नशेबाजी के चलते यह हत्या हुई है।
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
साहिल का मोबाइल खोल सकता है हत्या का राज
साहिल का मोबाइल ही उसकी हत्या का राज खोल सकता है। बड़ा सवाल यह है कि शनिवार की रात करीब 12 बजे किसका फोन आया था। उसके बाद वह घर से निकला, फिर लौटकर नहीं आया। सुबह हत्या की सूचना परिवार को मिली। कोतवाली पुलिस ने साहिल का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा परिवार से भी महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई है। पुलिस ने साहिल के मोबाइल की पूरी डिटेल निकलवाई है। उन मोबाइल नंबरों की पहचान भी कर ली है जिस नंबर से यह फोन आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय
- फोटो : अमर उजाला
कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं पुलिस
हालांकि पुलिस अभी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। इतना जरूर दावा कर रही है कि हकीकत से जल्द ही पर्दा हट सकेगा। इस हत्याकांड में मोबाइल ही साहिल की हत्या का राजफाश कर सकता है। साहिल इस साल 12वीं कक्षा में फेल हो गया था। उसके पिता ट्रक चालक हैं। परिवार का इकलौता होने के नाते वह काफी लाडला भी था। उससे छोटी बहन फिजा है। साहिल की हत्या से परिवार के लोग सकते में हैं।
विज्ञापन
fire, gun demo, firing, gun, shoting
- फोटो : फाइल फोटो